हरदोई, लक्ष्मीकान्त पाठक (वेब वार्ता)। जनपद के सांडी थाना क्षेत्र में रिश्ते में साली लगने वाली किशोरी से दुष्कर्म करने वाले जीजा को पुलिस ने हिरासत में लिया है।किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है।आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।प्राप्त विवरण में 24 फरवरी को किशोरी के पिता द्वारा थाना सांडी पर तहरीर दी गयी कि पारिवारिक रिश्तेदार जितेन्द्र कुमार पुत्र लालता प्रसाद निवासी चांदपुर थाना बिलग्राम द्वारा उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया गया। इस संबंध में थाना सांडी पुलिस ने नामजद आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर की थी।थाना सांडी के प्रभारी निरीक्षक वीर बहादुर सिंह ने उपनिरीक्षक शुभम पांडेय और पुलिस बल के साथ अभियोग से सम्बन्धित नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।किशोरी का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है।पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
साली के साथ दुष्कर्म करने वाले जीजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल







