रेखा गुप्ता, प्रवेश साहिब सिंह ने की धनखड़ से शिष्टाचार भेंट

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। दिल्ली की नवनियुक्त मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने शुकवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से शिष्टाचार भेंट की। उप राष्ट्रपति सचिवालय ने यहां यह जानकारी दी। श्रीमती गुप्ता सुबह उपराष्ट्रपति निवास पहुंची और श्री धनखड़ से मुलाकात की। उनके साथ दिल्ली के लोक निर्माण विकास, संसदीय मामले, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण, जल और गुरुद्वारा चुनाव मंत्री प्रवेश साहिब सिंह भी थे। सचिवालय ने इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया है। इस अवसर श्री धनखड़ की पत्नी डाॅ. सुदेश धनखड़ भी मौजूद रही। पद ग्रहण करने के बाद श्रीमती गुप्ता और श्री सिंह की श्री धनखड़ से पहली मुलाकात थी।

Delhi 04 6

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles