दिल्ली से अंबाला तक 193.6 रेलवे कॉरिडोर को किया जाएगा फोर लाईन

सोनीपत, राजेश आहूजा (वेब वार्ता)। लोगों की सुविधा और दिल्ली-अंबाला रेलवे लाईन पर बढ़ते लोड को देखते हुए रेलवे मंत्रालय ने दिल्ली से अंबाला तक 193.6 किलोमीटर के रेलवे कॉरिडोर विस्तार करने का निर्णय लिया है, जिसको लेकर योजना तैयार की जा रही है। इस संदर्भ में रेलवे अधिकारियों ने उपायुक्त डॉ० मनोज कुमार की अध्यक्षता में लघु सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक की।
सोनीपत के उपायुक्त डॉक्टर मनोज कुमार ने बताया कि दिल्ली से अंबाला तक के रेलवे कॉरिडोर को फॉरलेन किया जाएगा जो वर्तमान में दो लाईन है। उन्होंने बताया कि दिल्ली से अंबाला के बीच स्थित 32 स्टेशनों पर कार्य किया जाएगा। इस प्रॉजेक्टर पर कुल 7 हजार 74 करोड़ रूपये खर्च किए जाएंगे, जो अगले चार साल में पूरा होगा। इस दौरान उपायुक्त ने रेलवे अधिकारियों के समक्ष प्रस्ताव रखा की इस रेलवे लाईन पर स्थित रेलवे अंडरपास की बजाय रेलवे फ्लाईओवर बनाए जाएं, क्योंकि बारिश के समय अंडरपास में पानी भर जाता है जिसके कारण लोगों को आने जाने में परेशानी होती है।
इस मौके पर नगर निगम आयुक्त हर्षित, एसडीएम गोहाना अंजलि श्रोत्रिय, एसडीएम डॉ० निर्मल नागर, एसडीएम सुभाष चंद्र, एसडीएम प्रवेश कादियान, नगराधीश डॉ० अनमोल, एसीपी राहुल देव व मलकित सिंह सहित रेलवे के अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

More articles