साइबर अपराध के विरुद्ध उ0प्र0 पुलिस का अभियान

- Advertisement -

एटा– फेक न्यूज एवं साइबर अपराध के विरुद्ध उ0प्र0 पुलिस के अभियान में “डिजिटल वॉरियर” के रूप में युवाओं की भागीदारी के सम्बन्ध में थाना साइबर क्राइम द्वारा जवाहर लाल नेहरु महाविद्यालय में किया गया जागरुकता कार्यक्रम/कार्यशाला का आयोजन।

एटा, सुनील यादव (वेब वार्ता)। आज दिनांक 15.02.2024 को थाना साइबर क्राइम द्वारा जवाहर लाल नेहरु महाविद्यालय एटा में राष्ट्रीय सेवा योजना की 07 दिवसीय कार्यशाला में “डिजिटल वॉरियर” अभियान के तहत जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें फेक न्यूज के खण्डन, साइबर अपराध, ऑनलाइन फ्रॉड़ आदि के प्रति जागरूक करते हुए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में जानकारी दी गयी। आमजन को साइबर अपराध के प्रति जागरुक करने व पुलिस के सराहनीय कार्यों को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर व्यापक रूप से प्रसारित किए जाने के लिए युवा पीढ़ी के सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स एवं कॉलेज के छात्रों को उ0प्र0 पुलिस “डिजिटल वॉरियर” बनने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर श्री ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना साइबर क्राइम श्री आदेश कुमार तथा अन्य पुलिस बल उपस्थित रहा।

Author

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img