सूरजकुंड मेले में पर्यटकाें काे लुभा रहे जेलाें में बने उत्पाद

-हरियाणा की 19 जेलों के कैदियों द्वारा बनाए गए हैंडीक्राफ्ट और फूड प्रोडक्ट्स की खूब हुई बिक्री

फरीदाबाद, (वेब वार्ता)। 38वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय क्राफ्ट मेले में इस बार हरियाणा की 19 जेलों के कैदियों द्वारा तैयार किए गए हस्तशिल्प (हैंडीक्राफ्ट) और खाने-पीने की वस्तुओं की स्टॉल लगाई गई है। इन स्टॉल्स में विशेष रूप से नूंह, हिसार, अंबाला, करनाल और कैथल की जेलों के कैदियों द्वारा बनाए गए सामान ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया। कैदियों की मेहनत को मिला नया मंच इस मेले में बैग, कुर्सी, पेंटिंग, हस्तशिल्प वस्तुएं और खाने-पीने की चीजें जैसे बिस्कुट, नमकीन और कुकीज़ की बिक्री की जा रही है। नूंह जेल स्टॉल पर दर्शकों की भीड़ उमड़ी और लोगों ने कैदियों द्वारा बनाए गए उत्पादों को खूब सराहा। इस पहल के बारे में जानकारी देते हुए योगेश्वर ने बताया कि जेल में कैदियों को रोजगार से जोडऩे के लिए यह योजना चलाई जा रही है। यहां बिकने वाले उत्पादों से होने वाली कमाई का 50 प्रतिशत हिस्सा कैदियों के परिवारों को दिया जाता है, जिससे उनके घरवालों को भी आर्थिक मदद मिलती है। मेले में कैदियों द्वारा बनाई गई हस्तशिल्प वस्तुएं और खाने-पीने के उत्पादों को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। पेंटिंग्स और अन्य कलाकृतियों को भी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। इस पहल का मकसद कैदियों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें समाज की मुख्यधारा में वापस लाने की कोशिश करना है। इस तरह के प्रयासों से न केवल कैदियों को नई पहचान मिलती है, बल्कि उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति भी सुधरती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

More articles