फरीदाबाद : पोक्सो मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद, (वेब वार्ता)। पुलिस चौकी मांगर ने पोक्सो एक्ट के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि आरोपी रामु (25) वासी गाव अहेसा जिला उन्नाव उत्तर प्रदेश को धौज एरिया से गिरफ्तार किया है। तीन जून 2024 को नाबालिक लडकी के परिजनों ने पुलिस चौकी मांगर में लडकी के घर से बिना बताए निकल जाने बारे शिकायत दी। जिसके संबंध में थाना धौज में मामला दर्ज किया गया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने नाबालिक लडकी को अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना पर उन्नाव उत्तर प्रदेश के तलाश किया, लडकी के ब्यान पर मामले में पोक्सो एक्ट की धारा जोड़ी गई। लडकी को परिजनों के हवाले किया। आरोपी ने पूछताछ पर बतलाया कि वह मांगर स्थित एक फार्म हाउस में चौकीदारी की नौकरी करता था। इसी दौरान उसकी दोस्ती पीडिता से हो गई थी। जिसको वह अपने साथ भागकर ले गया था। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

More articles