गुरुग्राम: हरियाणा की महिला रिदमिक जिम्नास्टिक खिलाडिय़ों ने जीते ब्रॉन्ज मेडल

गुरुग्राम, (वेब वार्ता)। हरियाणा की महिला रिदमिक जिम्नास्टिक के खिलाडिय़ों ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर हरियाणा का गौरव बढ़ाया है। 38वें नेशनल गेम 28 जनवरी से 14 फरवरी तक उत्तराखंड में आयोजित किए जा रहे हैं। जिम्नास्टिक खेलों का आयोजन 14 फरवरी तक महाराणा प्रताप स्पोट्र्स काम्पलेक्स देहरादून में किया जा रहा है।

हरियाणा के महिला व पुरुष जिम्नास्टिक खिलाड़ी लगातार अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर पदक जीत रहे हैं। इस दौरान हरियाणा की महिला जिम्नास्टिक रिदमिक टीम ने कांस्य पदक जीतकर हरियाणा का गौरव बढ़ाया है। महिला रिदमिक परिणाम में प्रथम स्थान पर महाराष्ट्र, दूसरे स्थान पर जम्मू कश्मीर तथा तीसरे स्थान पर हरियाणा की टीम रही। हरियाणा की टीम ने 192.60 अंक अर्जित किए। इस महिला टीम में शामिल लाइफ अदलखा, ध्रुवी चौधरी, वर्षा और जाह्नवी थी। बेहतरीन प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता। हरियाणा जिमनास्टिक टीम के साथ गए मुख्य प्रशिक्षक संदीप कुमार व कविता सैनी ने खिलाडिय़ों के शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बारीकियां सिखाई तथा मनोबल भी बढ़ाया।

महिला खिलाडिय़ों की इस जीत पर खुशी जताते हुए जिमनास्टिक संघ के अध्यक्ष सूरत पाल अम्मु व वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा विधायक गुरुग्राम ने बधाई दी है। हरियाणा जिम्नास्टिक टीम के साथ गए इंचार्ज, पूर्व उपनिदेशक परसराम ने बताया कि जिम्नास्टिक के खिलाड़ी नेशनल गेम्स में और भी मेडल जीतकर हरियाणा का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने हरियाणा सरकार और खेल विभाग द्वारा खिलाडिय़ों को दी जाने वाली सुविधाओं की सराहना की है।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img