मनोरंजन‘पहला नशा’ था फराह खान का पहला गाना,...

‘पहला नशा’ था फराह खान का पहला गाना, स्लो-मोशन शूट करना था सबसे बड़ा चैलेंज

मुंबई, 20 नवंबर (वेब वार्ता)। मशहूर कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान हाल ही में मराठी क्विज शो ‘कौन होणार करोड़पति’ में गेस्ट के तौर पर गई थीं। इस दौरान फराह ने बताया कि कैसे उन्होंने 1992 की फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ के गाने ‘पहला नशा’ को कोरियोग्राफ किया था।

फराह ने बताया कि उस समय गाने को स्लो मोशन में बनाना एक अलग तरह का चैलेंज हुआ करता था, क्योंकि तब सेट पर मॉनिटर नहीं होते थे, जिससे टीम तुरंत शॉट्स को चेक कर सके।

दरअसल, शो के दौरान होस्ट माधुरी दीक्षित ने फराह से पूछा कि उन्होंने सबसे पहला गाना कौन-सा कोरियोग्राफ किया था तो फराह खान ने बताया कि 1992 की फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ का गाना ‘पहला नशा।’ जिसके बाद दोनों पुराने दिनों की बात करने लगीं, जब गाने स्लो मोशन में बना करते थे।

फराह ने याद किया कि ऐसा सीक्वेंस बनाना खास तौर पर मुश्किल था, क्योंकि आज फिल्ममेकर्स जो टेक्नोलॉजी आसानी से इस्तेमाल कर लेते हैं, वो उस समय उनके पास थी ही नहीं। माधुरी कहती हैं कि तब के गाने स्लो मोशन में बनते थे और उन्हें बनाना कितना मुश्किल होता था। फिर फराह खान कहती हैं, “और उस समय हमारे पास मॉनिटर भी नहीं था।”

फराह खान ने आगे कहा कि आमिर खान की मेहनत और उनकी बार-बार रिहर्सल करने की आदत ने इस काम को आसान बना दिया था। उन्होंने यह भी याद किया कि एक्टर तब तक प्रैक्टिस करते रहते थे, जब तक हर मूवमेंट एकदम सही न हो जाए। उन्होंने कहा, “अच्छा हुआ कि वो आमिर थे। वो हजार बार प्रैक्टिस करते थे और हर बार एकदम परफेक्ट करते थे।”

‘पहला नशा’ की बात करें तो ये गाना हिंदी सिनेमा के सबसे आइकॉनिक रोमांटिक सीक्वेंस में से एक बन गया और इसे सपने जैसे स्लो-मोशन स्टाइल में शूट किया गया था। गाने में आमिर खान और आयशा जुल्का नजर आए थे।

1992 में रिलीज हुई ‘जो जीता वही सिकंदर’ को मंसूर खान ने डायरेक्ट किया था और इसमें आमिर खान, आयशा जुल्का, दीपक तिजोरी और पूजा बेदी थे। फिल्म का म्यूजिक जतिन-ललित ने दिया था। उदित नारायण और साधना सरगम द्वारा गाया गया ‘पहला नशा’ 90 के दशक के सबसे खास रोमांटिक गानों में से एक बन गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -