-

पुरुष का पर्व॥

— डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’

माथे पर जिम्मेदारियाँ, आँखों में अरमान।

हँसकर सब कुछ सह रहा, पुरुष रखे सम्मान॥

पत्थर जैसा दिख रहा, भीतर कोमल भाव।

पुरुष हृदय में पल रहे, अनकहे रोज घाव॥

घर की खातिर रात-दिन, करता श्रम निष्काम।

अपने सपनों को भुला, देता सबको नाम॥

आँसू उसके भी बहें, दुख उसका भी खास।

पुरुष हृदय को चाहिए, अपनापन विश्वास॥

केवल धन से मत करो, पुरुषों का सम्मान।

उसके श्रम और त्याग का, समझो सही विधान॥

विपदा में जो डट रहे, रखकर मन में धीर।

पुरुष वही जो बाँटता, औरों की भी पीर॥

पिता बने तो छाँव दे, बेटा बनकर मान।

पति बनकर सम्मान दे, यही पुरुष की शान॥

अपनी पीड़ा को छिपा, पूछे सबका हाल।

ऐसे कितने पुरुष हैं, जिनका जीवन ढाल॥

मेहनत से इतिहास लिख, मत कर झूठा गर्व।

कर्मों से पहचान बन, यही पुरुष का पर्व॥

LATEST POSTS

न्याय में देरी लोकतंत्र के विश्वास पर सबसे बड़ी चोट

समयबद्ध और सस्ता न्याय सुनिश्चित करना भारतीय न्याय व्यवस्था की अनिवार्य आवश्यकता-डॉ. सत्यवान ‘सौरभ’न्याय केवल न्यायालयों में होने वाली कानूनी प्रक्रिया का नाम नहीं है,...

आजम खां की रिहाई से सपा को मिलेगी नई सियासी ताकत या चुनौती?

सौरभ वार्ष्णेयउत्तर प्रदेश की राजनीति में आजम खां की रामपुर वापसी केवल एक वरिष्ठ नेता की जेल से रिहाई भर नहीं है, बल्कि इसके दूरगामी...

अमेरिका और भारत में बच्चों की परवरिश: सबक और संवेदनाएं

अरुण कुमार डनायकभारत को अमेरिकी परवरिश की प्रतिलिपि नहीं बनानी चाहिए, बल्कि अपनी पारिवारिक और सामुदायिक शक्ति को बनाए रखते हुए खुले, आत्मविश्वासी और आत्मालोचनात्मक...