खेलबेन डकेट की शतकीय पारी, इंग्लैंड ने तीसरे...

बेन डकेट की शतकीय पारी, इंग्लैंड ने तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 329 रनों का लक्ष्य

होबार्ट, 18 नवंबर (वेब वार्ता)। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला बेलेरिव ओवल में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम 48.3 ओवर में 328 रन बनाकर ऑलआउट हुई।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरुआत अच्छी रही। टॉम बैंटन और बेन डकेट ने मिलकर पहले विकेट के लिए सिर्फ 8.4 ओवर में 74 रन जोड़े। बैंटन ने 35 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौकों की मदद से 44 रन बनाए। जो रूट बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह 12 रन बनाकर आउट हुए।

हैरी ब्रूक का बल्ला भी खामोश रहा और वह 23 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुए। जॉर्डन कॉक्स को मैट रेनशॉ ने 12 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेजा। बल्लेबाजी क्रम में प्रमोट किए गए जोफ्रा आर्चर 7 रन ही बना सके। हालांकि, बेन डकेट एक छोर को संभालकर खड़े रहे और उन्होंने शतकीय पारी खेली। डकेट ने 115 गेंदों का सामना करते हुए 133 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस पारी में 15 चौके और 3 छक्के लगाए।

सैम करन ने 16 गेंदों में 19 रन बनाए। हालांकि, अंत के ओवरों में विल जैक्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों में 59 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 चौके लगाए। जैक्स ने डकेट संग मिलकर 41 गेंदों में 56 रन जोड़े। लियाम डॉसन 3 रन ही बना सके। ऑस्ट्रेलिया की ओर से गेंदबाजी में जैक एडवर्ड्स ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5.3 ओवर के स्पेल में 31 रन देकर 4 विकेट निकाले।

वहीं, मैट रेनशॉ ने 3 विकेट झटके। जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली और ट्रेविस हेड एक-एक विकेट चटकाने में सफल रहे। तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। सीरीज का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट से अपने नाम किया था। वहीं, दूसरे मैच में इंग्लैंड ने जोरदार वापसी करते हुए मुकाबला 135 रनों से जीता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -