बहराइच।जिले के थाना हरदी अंतर्गत शीर्षक “दहेज की बेदी पर एक और सुहागन की मौत” से छपी खबर का संज्ञान जनपद के तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा लेकर मामले में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिये गए थे।जिसमें मृतिका के पिता मनोज शर्मा द्वारा आरोप लगाया गया था कि नौ माह का गर्भ धारण किए मेरी पुत्री को उसके पति ननकू,सास रामप्यारी व खुशबू पति पुन्नू द्वारा दहेज के लिए हत्या कर दी गई थी।मृतका के पिता मनोज शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन,मानवाधिकार आयोग,पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश व उप महानिरीक्षक आदि को शिकायती पत्र भेजकर अपनी पीड़ा से अवगत करवाते हुये आरोप लगाया गया था कि मेरी पुत्री प्रियांशी का विवाह लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व हिंदू रीतिरिवाज से ग्राम भटकौली,मौजा पूरेबस्ती,थाना हरदी जिला बहराइच निवासी ननकू पुत्र स्वर्गीय रमाकांत से हुआ था।मेरे द्वारा बहैसियत दान दहेज व उपहार भी दिया गया था बावजूद ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं था।और शादी के कुछ ही दिन बाद उसके पति ननकू,उसकी माँ रामप्यारी व ननद खुशबू द्वारा कम दहेज लाने का ताना देकर मेरी पुत्री को शारीरिक व मानसिक रूप से उत्पीड़न कर एक मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर व नगद ₹50 हजार अतिरिक्त लाने का दबाव बनाया जाने लगा।मनोज शर्मा का सीधा आरोप था कि दिनांक 23.10.2026 को मारपीट के दौरान विपक्षीगणों द्वारा मेरी पुत्री व उसके गर्भ में पल रहे शिशु की हत्या कर दी गई।जानकारी होते ही मैंने संबंधित थाना को प्रार्थना पत्र भी दिया लेकिन विपक्षीगणों के खिलाफ कोई मुकदमा तक दर्ज नहीं किया गया।लेकिन मामला पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में आते ही उनके निर्देश पर थाना हरदी में ननकू,रामप्यारी व खुशबू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता बीएनएस के तहत धारा 80(2),85,92,352,351(3) व दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 में 3 और 4 का मुकदमा पंजीकृत किया गया।श्री शर्मा का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी आरोपी खुले आम घूम रहे हैं। जिससे विपक्षियों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है।
दहेज व हत्या के आरोपों का पुलिस अधीक्षक ने लिया संज्ञान मुकदमा दर्ज
0
5

Latest
- Advertisement -
More articles
- Advertisement -
- Advertisement -



