खेलपीसीबी ने शेन डिट्ज को पाकिस्तान महिला टीम...

पीसीबी ने शेन डिट्ज को पाकिस्तान महिला टीम का हेड कोच बनाया

नई दिल्ली, 17 नवंबर (वेब वार्ता)। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पीसीबी) ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शेन डिट्ज को पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के हेड कोच के रूप में नियुक्त किया है। शेन डिट्ज वेस्टइंडीज के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज से कार्यभार संभालेंगे।

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम का हेड कोच नियुक्त किए जाने के बाद शेन डिट्ज ने कहा, “पाकिस्तान महिला टीम का हेड कोच बनकर मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। पाकिस्तान क्रिकेट का इतिहास बहुत शानदार रहा है और मुझे याद है कि जब मैं एक युवा खिलाड़ी था, तो 1992 में ऑस्ट्रेलिया में इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप फाइनल में उन्हें चीयर करता था, जो पाकिस्तान क्रिकेट के लिए एक बड़ी उपलब्धि थी।”

पीसीबी की तरफ से जारी एक बयान में उन्होंने कहा, “2028 में हम टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी करेंगे। हमारा मकसद समर्थकों को घरेलू मैदान पर चीयर करने का मौका देना है। वर्ल्ड कप में कॉम्पिटिटिव बने रहने के लिए हमें बहुत काम करना है और हम सभी को खिलाड़ियों और स्टाफ के तौर पर वर्ल्ड-क्लास परफॉर्मेंस देने के लिए विकसित होना होगा।”

उन्होंने कहा, “मैं पहले तीन बार पाकिस्तान का दौरा कर चुका हूं। यहां क्रिकेट के लिए प्यार और जुनून लोगों को अपनी ओर खींचता है। मैं टीम के साथ काम करने के लिए वहां जाने का इंतजार नहीं कर सकता।”

51 साल के शेन डिट्ज के पास कोचिंग का लंबा अनुभव है। वह हाल में वेस्टइंडीज महिला टीम के हेड कोच के तौर पर काम कर रहे थे। उनकी कोचिंग में वेस्टइंडीज 2024 और 2026 टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची थी। इसके पहले डिट्ज बांग्लादेश और नीदरलैंड्स की महिला नेशनल टीमों के साथ काम कर चुके हैं। 2008 से 2013 तक न्यूजीलैंड में क्रिकेट वेलिंगटन के साथ हाई-परफॉर्मेंस कोच के तौर पर भी वह काम कर चुके हैं।

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम से आईसीसी और एसीसी टूर्नामेंटों में बेहतर प्रदर्शन करवाना शेन डिट्ज के लिए एक बड़ी चुनौती होने वाली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -