राज्यउत्तर प्रदेशकुशीनगर में पूर्वोत्तर भारत का निर्मित प्रथम मोनास्ट्री...

कुशीनगर में पूर्वोत्तर भारत का निर्मित प्रथम मोनास्ट्री धम्मा मैत्री विश्व चकमा बुद्ध विहार में आयोजित होगा प्रथम कठिन चीवर दान समारोह 18 नवंबर को

कुशीनगर 16 नवंबर। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध पर्यटक केंद्र कुशीनगर में पूर्वोत्तर भारत का निर्मित प्रथम मोनास्ट्री धम्मा मैत्री विश्व चकमा बुद्ध विहार में आयोजित प्रथम कठिन चीवर दान समारोह 18 नवंबर को आयोजित है। इसमें भारत के त्रिपुरा, अरुणाचल, नागालैंड, असम, मिजोरम, महाराष्ट्र के अलावा अमेरिका, थाईलैंड, बांग्लादेश आदि के लगभग पांच सौ बौद्ध श्रद्धालु शामिल होंगे। इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
इसकी जानकारी देते हुए बुद्ध विहार के प्रभारी भिक्षु प्रज्ञाकीर्ति ने सोमवार को बताया कि कठिन दान में दिए जाने वाले चीवर 17 नवंबर की शाम को तैयार किए जाएंगे। इसके पूर्व कुशीनगर के अन्य बुद्ध मंदिरों में आयोजित चीवर दान कार्यक्रम में रेडीमेड चीवर का उपयोग किया जाता रहा है।चकमा बुद्ध विहार में चीवर तैयार करने के लिए सामग्री व मशीनें त्रिपुरा से आ गई हैं। त्रिपुरा से ही लगभग एक दर्जन की संख्या में पुरुष व महिला कारीगर यहां पहुंच चुके हैं जो 17 की शाम को चीवर तैयार करेंगे।
त्रिपुरा सरकार की उद्योग व वाणिज्य मंत्री संताना चकमा और त्रिपुरा के विधानसभा चावामनु के विधायक सम्बू लाल चकमा शीघ्र ही कुशीनगर आएंगे। यहां पहुंचे त्रिपुरा के जनपद उनाकोटी के एडीएम सौमित्र चकमा ने बताया कि मंत्री व विधायक ने 18 नवंबर को यहां आने की सहमति दी थी। लेकिन त्रिपुरा में निकाय चुनाव के चलते आने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। उन्होंने बताया कि मंत्री व विधायक ने शीघ्र ही कुशीनगर आने का आश्वासन दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -