राज्यउत्तर प्रदेशराजकीय आईटीआई बैतालपुर में 18 नवंबर को रोजगार...

राजकीय आईटीआई बैतालपुर में 18 नवंबर को रोजगार मेला

देवरिया 16 नवंबर

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), बैतालपुर के प्रधानाचार्य वीके सहाय ने बताया कि संस्थान परिसर में 18 नवंबर 2026 को प्रातः 10 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें Bosch Pvt. Ltd., बेंगलुरु तथा Aerial Advance Manufacturing Pvt. Ltd., नोएडा द्वारा अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई एवं डिप्लोमा उत्तीर्ण अथवा अंतिम वर्ष की परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी, जिनकी आयु 18 से 30 वर्ष के बीच है, प्रतिभाग कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 19,500 रुपये वेतन के साथ 140 रुपये प्रति घंटा ओवरटाइम (ओटी) दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षिक प्रमाणपत्रों एवं आईटीआई प्रमाणपत्र की छायाप्रति, आधार कार्ड की छायाप्रति, दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा बायोडाटा/रिज्यूम के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर संस्थान परिसर में उपस्थित हों।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -