गैसड़ी / बलरामपुर
कमर खान
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा अवध क्षेत्र का उपाध्यक्ष शशांक सिंह गौरव निवासी चरनगहिया गैसड़ी को नियुक्त किये जाने पर पार्टी पदाधिकारियों ने खुशी जताई है। इस संबंध में शशांक सिंह ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति, प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा देवेन्द्र सिंह चौधरी एव क्षेत्रिय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी की संस्तुति पर उपरोक्त पद पर नामित किया गया है। जिसमें अवध क्षेत्र अध्यक्ष अरूण सिंह गप्पू किसान मोर्चा एवं शशांक सिंह उर्फ गौरव सिंह को उपाध्यक्ष शामिल किये जाने पर पार्टी नेता विशाल सिंह, सरदार परमजीत सिंह पम्मी, राजेन्द्र प्रसाद ओझा, धीरेन्द्र प्रताप सिंह,अजय कुमार सैनी समेत अन्य लोगों ने प्रसन्नता प्रकट की है।
शशांक सिंह गौरव को भाजपा किसान मोर्चा अवध क्षेत्र का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर ।

- Advertisement -



