राज्यउत्तर प्रदेशआईएपी किशोर सप्ताह के तहत महिलाओं और किशोरियों...

आईएपी किशोर सप्ताह के तहत महिलाओं और किशोरियों के लिए विशेष पीसीओएस कैंप का हुआ आयोजन

कानपुर। रोटरी क्लब ऑफ कानपुर इंडस्ट्रियल (आरसीकेआई), स्किन मिरेकल लेजर एंड कॉस्मेटोलॉजी सेंटर, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग, और एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को आईएपीई किशोर सप्ताह (एडलसेंट वीक) के अंतर्गत कानपुर विद्या मंदिर स्कूल, स्वरूप नगर, कानपुर में महिलाओं और किशोरियों (14 से 25 वर्ष) के लिए एक विशेष चीसीओएस कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रतिष्ठित चिकित्सा विशेषज्ञों की उपस्थिति में किया गया। उद्घाटन समारोह में डॉ. शीला चित्रांशी (प्रेसीडेंट इलेक्ट, एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स कानपुर) ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और किशोरियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया।
चिकित्सा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में आज लगभग 10 से 20 फीसदी महिलाएँ और किशोरियाँ पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस) से पीड़ित हैं। इनमें से लगभग 50 फीसदी मामलों में शुरुआती लक्षणों की पहचान न होने के कारण युवतियों को भविष्य में गर्भधारण संबंधी जटिलताओं (इनफर्टिलिटी), टाइप-2 डायबिटीज और मोटापे जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसी चिंताजनक स्थिति को ध्यान में रखते हुए इस विशेष शिविर का आयोजन किया गया ताकि समय रहते सही जाँच और चिकित्सीय परामर्श मिल सके।
विशेषज्ञों ने बताया कि स्वास्थ्य आँकड़ों के अनुसार, शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में खान-पान की गलत आदतें और शारीरिक सक्रियता की कमी के कारण पिछले एक दशक में टीनएजर्स में हार्माेनल असंतुलन के मामलों में लगभग 35 प्रतिशत की तेज वृद्धि दर्ज की गई है। यही कारण है किशोरावस्था के शुरुआती चरण में ही नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और समय पर स्वास्थ्य परीक्षण को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना बेहद अनिवार्य हो गया है। इसके साथ ही, शिविर में प्रख्यात विशेषज्ञों प्रो. सीमा द्विवेदी (विभागाध्यक्ष, प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग) और डॉ. रोली श्रीवास्तव (चाइल्ड-एडोलसेंट एंड एस्थेटिक्स विशेषज्ञ)कृद्वारा स्वास्थ्य परिचर्चा (हेल्थ टॉक्स) दी गई, जिसमें वजन बढ़ना, चेहरे पर मुंहासे, अनचाहे बाल, बालों का झड़ना और अनियमित माहवारी जैसे लक्षणों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस विशेष शिविर के दौरान 14 से 25 वर्ष की आयु वर्ग की किशोरियों और महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -