Friday, February 27, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

स्वीडन में कुरान जलाने वाले सलवान मोमिका की गोली मारकर हत्या

स्टॉकहोम, (वेब वार्ता)। यूरोपीय देश स्वीडन में मस्जिद के सामने कुरान जलाने वाले प्रदर्शनकारी सलवान मोमिका की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह घटना बुधवार रात स्टॉकहोम के पास सॉडेटेलिए इलाके में हुई, जहां वह अपने अपार्टमेंट में सोशल मीडिया पर लाइव सेशन कर रहा था।

38 वर्षीय सलवान मोमिका पिछले कुछ समय से अपने प्रदर्शन और धार्मिक ग्रंथों को जलाने को लेकर चर्चा में थे। उनकी गतिविधियों के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली थी। उनके कृत्यों के कारण स्वीडन को भी अंतरराष्ट्रीय विरोध का सामना करना पड़ा था। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

स्वीडिश मीडिया के अनुसार स्टॉकहोम की एक अदालत गुरुवार को यह फैसला सुनाने वाली थी कि क्या सलवान मोमिका ने कुरान जलाकर जातीय घृणा भड़काया था या नहीं लेकिन उससे एक दिन पहले ही उसकी हत्या कर दी गई। अब कोर्ट ने फैसला 03 फरवरी तक के लिए टाल दिया है और कहा है कि चूंकी सलवान मोमिका की मृत्यु हो गई है, इसलिए फैसला सुनाने के लिए अब ज्यादा समय की जरूरत है।

गौरतलब है कि सलवान ने 28 जून 2023 को ईद के दिन स्टॉकहोम की सबसे बड़ी मस्जिद के सामने कुरान को जलाया था। इस वजह से दुनियाभर में स्वीडन के खिलाफ प्रदर्शन हुए थे। सलवान ने इसके बाद कई मस्जिदों के बाहर कुरान की प्रतियों को आग लगाई थी। उस पर धार्मिक ग्रंथों के अपमान को लेकर कई धाराओं में केस भी दर्ज था।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img