मनोरंजनहंसी और मस्ती का डोज लेकर लौटा 'ढिंडोरा',...

हंसी और मस्ती का डोज लेकर लौटा ‘ढिंडोरा’, दूसरे सीजन का ट्रेलर जारी

मुंबई, 14 नवंबर (वेब वार्ता)। भुवन बाम की लोकप्रिय वेब सीरीज ‘ढिंडोरा’ के दूसरे सीजन का ट्रेलर जारी हो गया है। करीब पांच साल बाद भुवन अपने चर्चित किरदारों के साथ वापसी कर रहे हैं। नए सीजन में भी दर्शकों को देसी अंदाज की कॉमेडी, पारिवारिक उलझनें और मजेदार संवाद देखने को मिलेंगे। खासतौर पर टीटू मामा के किरदार को लेकर प्रशंसकों में काफी उत्सुकता है।

ट्रेलर में इस बार कहानी का मुख्य केंद्र टीटू मामा हैं। उन पर 11 करोड़ रुपये के नुकसान का दबाव है। इसके साथ ही उन्हें अपने ससुराल वालों के साथ बिगड़े रिश्तों को सुधारने की चुनौती भी मिलती है। इन हालात में उनकी कोशिशें परिवार में नई हलचल पैदा करती हैं, जिससे हास्य और मनोरंजन का माहौल बनता है। टीटू मामा के अंदाज और उनके वन-लाइनर्स ट्रेलर की खासियत हैं।

आठ एपिसोड वाली इस सीरीज का निर्देशन स्नेहा शेट्टी ने किया है। भुवन बाम के साथ इसमें संजीदा शेख, कंवलजीत सिंह, अनूप सोनी और हेमंत पांडे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘ढिंडोरा 2’ का प्रीमियर 20 नवंबर, 2026 से नेटफ्लिक्स पर होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -