मनोरंजनसुपरस्टार अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा रेड्डी बनीं...

सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा रेड्डी बनीं देश के पहले स्टेपवेल आर्ट बिएननेल ‘बाओली आर्ट संगम’ के संस्कृति विभाग की अध्यक्ष

हैदराबाद, मुंबई, 13 नवंबर (वेब वार्ता)। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की पत्नी और प्रसिद्ध निर्माता अल्लू अरविंद की बहू अल्लू स्नेहा रेड्डी को देश के पहले स्टेपवेल आर्ट बिएननेल ‘बाओली आर्ट संगम’ (Baoli Art Sangam) के संस्कृति एवं विरासत विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भारतीय कला, संस्कृति और पारंपरिक विरासत को दुनिया के सामने पेश करने के उद्देश्य से शुरू किए जा रहे इस महत्वपूर्ण आयोजन में उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। फैशन, कला और संस्कृति में गहरी रुचि रखने वाली स्नेहा रेड्डी इस मंच के माध्यम से भारत की प्राचीन स्थापत्य शैलियों और ऐतिहासिक संपदा को वैश्विक पहचान दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

भारत की सदियों पुरानी बावड़ियां हमारे पूर्वजों की अद्भुत इंजीनियरिंग और स्थापत्य कला का जीवंत प्रमाण रही हैं, जो जल संरक्षण के साथ-साथ तत्कालीन जीवनशैली और कलात्मक रुचि को भी दर्शाती थीं। ‘बाओली आर्ट संगम’ इन ऐतिहासिक बावड़ियों की विशिष्टता, अनूठी निर्माण विधियों और उनमें उकेरी गई अद्भुत मूर्तियों से दुनिया को परिचित कराने का एक विशेष मंच बनेगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनता को जल, कला और सभ्यता के बीच के गहरे संबंध को समझाना तथा अपनी सांस्कृतिक जड़ों और विरासत के संरक्षण के प्रति जागरूकता और सम्मान बढ़ाना है।

इस ऐतिहासिक सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन हैदराबाद में आगामी 1 दिसंबर 2026 से लेकर 10 जनवरी 2027 तक किया जाएगा। लगभग डेढ़ महीने तक चलने वाले इस भव्य कार्यक्रम में भारतीय कला, पारंपरिक संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा। संस्कृति एवं विरासत विभाग की अध्यक्ष के रूप में अल्लू स्नेहा रेड्डी इस आयोजन को सफल बनाने और भारतीय कला की महिमा को देश-विदेश के व्यापक दर्शकों तक पहुंचाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -