राज्यउत्तर प्रदेशहरदोई में पुलिस मुठभेड़ के बाद चार लुटेरे...

हरदोई में पुलिस मुठभेड़ के बाद चार लुटेरे गिरफ्तार, 1.45 लाख नकदी, दो बाइक, चार मोबाइल व अवैध तमंचा बरामद

दीपावली की रात कैंटीन संचालक से हुई लूट का खुलासा, जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में लगी गोली

लक्ष्मीकान्त पाठक

हरदोई (वेबवार्ता) दीपावली की रात कैंटीन संचालक से हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया। एसओजी, सर्विलांस, स्वाट और कोतवाली देहात पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1,45,730 रुपये नकद, चार मोबाइल फोन, दो मोटरसाइकिल, एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक, आठ नवंबर की रात करीब 10:26 बजे आशानगर निवासी राजेश कुमार सिंह अपने कैंटीन संचालक सुरजीत कुमार के साथ मोटरसाइकिल से हरियावां से हरदोई आ रहे थे। पोखरी तिराहे से करीब 100 मीटर आगे पहुंचते ही पीछे से आए तीन अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने सुरजीत कुमार के पास रखा नकदी से भरा बैग लूट लिया और पिहानी रोड की ओर फरार हो गए। घटना के संबंध में राजेश कुमार सिंह की तहरीर पर कोतवाली देहात में मुकदमा संख्या 546/26, धारा 309(4) बीएनएस के तहत तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।लूट की घटना के शीघ्र खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने तीन टीमों का गठन किया था। पुलिस टीमें सीसीटीवी फुटेज खंगालने, आसपास के लोगों से पूछताछ और सर्विलांस की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी थीं।इसी क्रम में 12/13 नवंबर की रात मुखबिर से सूचना मिली कि दीपावली की रात लूट की घटना को अंजाम देने वाले चार आरोपी दो मोटरसाइकिलों से हरियावां की ओर से पोखरी तिराहे की तरफ आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने नयागांव मोड़ पर घेराबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर चार युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर उन्होंने बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया।पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि दूसरी बाइक पर सवार एक युवक भागने लगा। पीछा किए जाने पर उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी विजेंद्र पुत्र भभूति निवासी रिख्खा पुरवा, थाना कोतवाली देहात के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया।पुलिस ने मौके से शोभित पुत्र वीरेंद्र निवासी ग्राम उतरा, थाना हरियावां, अंकुल पुत्र ओमप्रकाश और गंगेश पुत्र सुरेंद्र निवासी रिख्खा पुरवा, थाना कोतवाली देहात को भी गिरफ्तार किया।

दो बाइक, चार मोबाइल और तमंचा भी बरामद

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 1,45,730 रुपये नकद, चार मोबाइल फोन, एक हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (यूपी30सीएच 7438), एक होंडा साइन मोटरसाइकिल (यूपी30बीजे 6294), एक .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक समर बहादुर सिंह के नेतृत्व में कोतवाली देहात पुलिस, एसओजी, सर्विलांस और स्वाट टीम के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -