मनोरंजनजान्हवी कपूर: 'यह शर्मिंदगी हमेशा मेरे साथ रहेगी',...

जान्हवी कपूर: ‘यह शर्मिंदगी हमेशा मेरे साथ रहेगी’, ‘पेद्दी’ में अपने किरदार पर अभिनेत्री ने क्यों कही ये बात?

सार

  • Janhvi Kapoor: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने फिल्म ‘पेद्दी’ में अपने किरदार पर बात की है।
  • उन्होंने माना कि वह फिल्म में ‘ऑब्जेक्टिफिकेशन’ को कम करने के लिए बेहतर कर सकती थीं।
  • अभिनेत्री ने अपनी गलती का एहसास होने पर भविष्य के लिए एक प्रण लिया है।
  • अभिनेत्री जान्हवी कूपर हाल ही में शो ‘कॉफी विद करण 9’ में पहुंचीं। यहां उन्होंने अपनी फिल्म ‘पेद्दी’ में अपने किरदार के ‘ऑब्जेक्टिफिकेशन’ (वस्तु की तरह पेश किए जाने) पर बात की। उन्होंने माना कि वह ‘ऑब्जेक्टिफिकेशन’ को रोकने के लिए और बेहतर कर सकती थीं। उन्होंने इस फिल्म से जुड़े विवाद में अपनी भूमिका की जिम्मेदारी ली है।

    बातचीत के दौरान, शो के होस्ट करण जौहर ने जान्हवी से उस आलोचना के बारे में पूछा, जो फिल्म में उनके किरदार को दिखाए जाने के तरीके को लेकर हुई थी। बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राम चरण अहम किरदार में थे। इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में जान्हवी के किरदार को लेकर काफी विवाद हुआ था।

  • pathatha ka gana cakara cakara 4f1c66d1b84833de61bb3d91c437dc5f
  • अपने किरदार पर क्या बोलीं जान्हवी?
    आलोचना का जवाब देते हुए, जाह्नवी ने कहा कि यह बात उनके मन पर लगातार बोझ बनी हुई है। उन्होंने माना कि फिल्म में उनके किरदार को जिस तरह से पेश किया गया, उसे अलग तरीके से दिखाया जा सकता था। उन्होंने कहा, ‘इस तरह की कहानी का हमारे समाज पर जो नकारात्मक असर पड़ सकता है, खासकर मेरे जेंडर पर, वह मेरे मन पर एक भारी बोझ की तरह है। यह शर्मिंदगी हमेशा मेरे साथ रहेगी। क्या मैं और कुछ कर सकती थी? क्या मैं और अधिक सतर्क रह सकती थी? बिल्कुल, हां। क्या यह हद से ज्यादा ‘ऑब्जेक्टिफिकेशन’ था? क्या इसने कहानी के जरिए यौन उत्पीड़न को भी बढ़ावा दिया? हां। लेकिन अब मैं बस इतना कर सकती हूं कि यह सुनिश्चित करूं कि ऐसा दोबारा न हो।
  • ‘अभिनेत्री ने की अच्छा करने की कोशिश
    अभिनेत्री ने आगे कहा ‘और हां, मुझे यह कहते हुए अच्छा नहीं लग रहा क्योंकि ऐसा लग सकता है कि मैं अपनी गलती दूसरों पर डाल रही हूं, मगर बात यह है कि आपको निर्देशक की बात सुननी पड़ती है। जैसे-जैसे मुझे जानकारी मिलती गई, मैं कोशिश करती रही कि चीजों को कम से कम खराब किया जाए। आप तो जानते ही हैं कि शायद ही कभी कोई पूरी तरह से तैयार स्क्रिप्ट मिलती है। ऐसी स्क्रिप्ट्स में भी बहुत कम ही देखने को मिलता है कि कैमरा एंगल कहां होंगे। दक्षिण में तो शायद ही कभी कोई पूरी तरह से तैयार स्क्रिप्ट होती है, उसमें भी कैमरा एंगल कहां होंगे, यह बहुत कम ही पता चलता है।’
  • pathatha falma taralra 5ff6c17e650fb394bf82af276681e790
  • जान्हवी कर सकतीं थीं विशेषाधिकार का इस्तेमाल
    जाह्नवी ने आगे कहा कि उन्हें इंडस्ट्री में अपनी स्थिति का बेहतर इस्तेमाल करना चाहिए था, ताकि वह अपने किरदार को दिखाए जाने के तरीके पर अपनी चिंताएं जाहिर कर पातीं। उन्होंने कहा ‘मुझे अपनी तरफ की जिम्मेदारी भी लेनी होगी। मैं एक ऐसी जगह से आती हूं जहां मुझे विशेषाधिकार मिले हुए हैं। मुझे इसका फायदा उठाना चाहिए था, क्योंकि वैसे भी मुझे विशेषाधिकार मिले होने के लिए आलोचना तो झेलनी ही पड़ती है। तो बेहतर होता कि मैं इसका इस्तेमाल कर लेती।’
  • क्या था ‘पेद्दी’ पर विवाद?
    • बता दें कि ‘पेद्दी’ को लेकर विवाद तब शुरू हुआ जब दर्शकों ने आलोचना की कि अचियम्मा के किरदार को इस तरह पेश किया गया है, जिसमें उसकी कामुकता पर जोर दिया गया है।
    • कुछ लोगों ने यह चिंता भी जताई कि कुछ दृश्य यौन उत्पीड़न को बढ़ावा दे रहे हैं या उसे सामान्य कर रहे हैं।
    • बाद में निर्देशक बुची बाबू सना ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और कहा कि उनकी टीम का महिलाओं का अपमान करने या उन्हें केवल एक वस्तु की तरह पेश करने का कोई इरादा नहीं था।
    • जिन दृश्यों की आलोचना हुई थी, उन्हें फिल्म के थिएट्रिकल वर्जन से हटा दिया गया या उनमें बदलाव कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -