सार
- 29 अक्टूबर को देशभर में करवा चौथ का त्योहार मनाया जाएगा।
- इस साल कई मशहूर सेलिब्रिटी कपल्स का यह पहला करवा चौथ होने वाला है।
- इस लिस्ट में रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा से लेकर कृतिका कामरा-गौरव कपूर तक का नाम शामिल है
विस्तार
- करवा चौथ का त्योहार इस साल 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस खास मौके पर शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए व्रत रखती हैं। आम लोगों की तरह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में भी इस त्योहार की खास रौनक देखने को मिलती है।

- रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा
साउथ सिनेमा के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इस साल 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने राजस्थान के उदयपुर में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाई। इस दौरान तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाजों से दो अलग-अलग विवाह समारोह आयोजित किए गए थे।लंबे समय तक अपने रिश्ते को निजी रखने वाले इस कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रही थीं। अब शादी के बाद 29 अक्टूबर को दोनों का पहला करवा चौथ होगा।
- आकांक्षा रंजन कपूर और शरण शर्मा
एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर और फिल्म डायरेक्टर शरण शर्मा ने 11 जुलाई, 2026 को शादी रचाई थी। दोनों ने मुंबई स्थित अपने घर के गार्डन में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। खास बात यह रही कि कपल ने शादी के लिए वही तारीख चुनी, जिस दिन चार साल पहले उनके रिश्ते की शुरुआत हुई थी।शादी के दौरान आकांक्षा साड़ी में नजर आई थीं, जबकि शरण ने ऑफ-व्हाइट बंदगला पहना था। आकांक्षा की करीबी दोस्त आलिया भट्ट भी शादी के जश्न का हिस्सा बनी थीं। शादी के करीब तीन महीने बाद यह कपल अपना पहला करवा चौथ आने वाला है।
- कृतिका कामरा और गौरव कपूर
टीवी और ओटीटी की मशहूर अभिनेत्री कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को स्पोर्ट्स प्रेजेंटर गौरव कपूर से शादी की थी। दोनों ने मुंबई स्थित अपने घर में सादगी से रजिस्टर्ड मैरिज की थी। इस खास मौके पर परिवार के सदस्यों के अलावा कुछ करीबी दोस्त भी मौजूद थे।शादी के बाद कपल ने अपने दोस्तों के लिए एक सेलिब्रेशन भी रखा था, जिसमें युवराज सिंह, जहीर खान और मलाइका अरोड़ा समेत कई सितारे शामिल हुए थे। शादी के बाद कृतिका लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आई थीं। अब कृतिका और गौरव के लिए भी इस साल का पहला करवा चौथ बेहद खास है। 
- अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल और उनकी लॉन्ग टाइम पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स भी इस लिस्ट में शामिल हैं। दोनों ने करीब आठ साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 21 अगस्त, 2026 को गोवा में अपनी शादी रजिस्टर कराई थी।कपल ने उत्तरी गोवा के मापुसा स्थित सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में शादी की कानूनी प्रक्रिया पूरी की थी। अर्जुन और गैब्रिएला दो बच्चों के माता-पिता हैं। दोनों ने दिसंबर 2025 में अपनी सगाई का खुलासा किया था। अब शादी के बाद यह उनका पहला करवा चौथ होगा।









