कानपुर। ईपीएफओ मध्यांचल इंडोर गेम्स कैरम में क्षेत्रीय कार्यालय कानपुर के अनुभाग अधिकारी तनवीर अहमद चौंपियन बने। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के तत्वावधान में स्पोर्ट्स क्लब ऑफ जबलपुर में आयोजित तीन दिवसीय मध्यांचल इंडोर गेम्स-2026 में क्षेत्रीय कार्यालय, कानपुर के दिव्यांग कर्मचारी तनवीर अहमद ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खिताबी जीत दर्ज की है। तनवीर अहमद वर्तमान में क्षेत्रीय कार्यालय, कानपुर में अनुभाग अधिकारी के पद पर आसीन हैं। प्रतियोगिता के कैरम दिव्यांग वर्ग में बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया, जबकि मध्य प्रदेश के देवेंद्र पाटीदार उपविजेता रहे। समापन समारोह के अवसर पर क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-द्वितीय परितोष कुमार एवं सहायक भविष्य निधि आयुक्त सुरेश कुमार ठाकुर ने उन्हें पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अंतर-क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के कुल 72 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। श्री तनवीर अहमद की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर क्षेत्रीय कार्यालय कानपुर सहित उत्तर प्रदेश परिक्षेत्र के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की हैं
ईपीएफओ मध्यांचल इंडोर गेम्स कैरम में तनवीर अहमद बने विजेता
0
12

Latest
- Advertisement -
More articles
- Advertisement -
- Advertisement -



