जिलाधिकारी की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ रैण्डमाईज़ेशन
मतदान अधिकारियों केे साथ जिलाधिकारी ने की ब्रीफिंग
मतदान केन्द्रों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां
बहराइचl उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए जनपद बहराइच में अवस्थित 07 मतदान केन्द्रों पर पर मतदान होगा। मतदान केन्द्र क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन मिहींपुरवा में कुल 162 मतदाता जिसमें पुरूष 132 व महिला 30, तहसील नानपारा भवन में कुल 252 मतदाता जिसमें पुरूष 207 व महिला 45, क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन महसी में कुल 216 मतदाता जिसमें पुरूष 187 व महिला 29, क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन रिसिया में कुल 59 मतदाता जिसमें पुरूष 46 व महिला 13, तहसील कार्यालय भवन बहराइच में कुल 464 मतदाता जिसमें पुरूष 316 व महिला 148, तहसील कार्यालय भवन कैसरगंज में कुल 214 मतदाता जिसमें 176 व महिला 38 तथा मतदान केन्द्र क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन पयागपुर में कुल 269 मतदाता जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 222 व महिला मतदाताओं की संख्या 47 है। इस प्रकार जनपद के कुल 07 मतदान केन्द्रों पर 1636 मतदाता जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 1286 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 350 है।
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की उपस्थिति में पोलिंग पार्टियों का रैण्डमाईज़ेशन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री पाण्डेय ने पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम व मतदान अधिकारी द्वितीय एवं मतदान अधिकारी तृतीय तथा माइक्रोआब्ज़र्वर्स को सम्बोधित करते हुए कहा कि आयोग द्वारा जारी मार्ग दर्शिका का पालन करते हुए सौंपी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन समयबद्धता के साथ सुनिश्चित करेंगे। श्री पाण्डेय ने मतदान अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रपत्रों को भरने, मतमेटिका को खोलने तथा सील करने इत्यादि महत्वपूर्ण कार्यों को पूरी सावधानी के साथ सम्पन्न करायेंगे। डीएम ने कहा कि सभी मतदान अधिकारी पूर्व में भी ऐसी की जिम्मेदारियों को निर्वहन कर चुके है। उन्होंने कहा कि उन्हें आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है आप सभी लोग टीम भावना के साथ कार्य करते हुए मतदान कार्य को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ सम्पन्न करायेंगे।
डीएम द्वारा सभी सम्बन्धित को निर्देशित किया मतदान केन्द्र पर पहुंचने की सूचना जिला मुख्यालय को अनिवार्य रूप से उपलब्ध करायेंगे। जिलाधिकारी की ब्रीफिंग के पश्चात कलेक्ट्रेट परिसर से मतदान के लिए नामित की गई पोलिंग पार्टियां अपने-अपने गन्तव्य की ओर रवाना हो गईं। उल्लेखनीय है कि मतदान के लिए तैनात सभी 07 पोलिंग पार्टियां समय से मतदान केन्द्रों पर पहुंच गई हैं। बैठक में पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा शान्तिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराने हेतु की गयी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गयी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, अपर जिलाधिकारी अरूण कुमार, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी न्यायिक श्रीमती नीतू रानी, जनपद स्तरीय अधिकारीगण व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।




