राज्यहरियाणा125 से अधिक छात्र व युवाओं ने थामा...

125 से अधिक छात्र व युवाओं ने थामा कांग्रेस व एनएसयूआई का हाथ, शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवान व कांग्रेस नेता भरत नांदल ने पटका पहनाकर किया स्वागत

सोनीपत (राजेश आहूजा) बहालगढ़ रोड स्थित दीवान फार्म पर आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में छात्र नेता अनिकेत शर्मा की अगुवाई में 125 से अधिक छात्र व युवाओं ने कांग्रेस पार्टी और उसकी छात्र इकाई एनएसयूआई का दामन थाम लिया। कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवान और पार्टी नेता भरत नांदल ने सभी नए सदस्यों को पार्टी का पटका पहनाकर विधिवत रूप से संगठन में शामिल कराया और उनका स्वागत किया।
कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवान ने कहा कि देश का युवा मौजूदा व्यवस्था और नीतियों से पूरी तरह निराश हो चुका है और अब वह बदलाव की राह देख रहा है। आज की नई पीढ़ी (जेन-जी) का रुझान तेजी से कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के विचारों की ओर बढ़ रहा है। युवा वर्ग रोजगार, बेहतर शिक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा जैसे बुनियादी मुद्दों पर मजबूती से अपनी आवाज उठा रहा है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी तादाद में युवाओं का पार्टी से जुड़ना बेहद उत्साहजनक है, जिससे जिले में संगठन को जमीनी स्तर पर नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे छात्र नेता अनिकेत शर्मा ने कहा कि छात्र और युवा वर्ग ही देश की राजनीति की दशा और दिशा तय करने की ताकत रखता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे अपने सभी साथियों के साथ मिलकर संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे। नए सदस्य कॉलेजों, विश्वविद्यालयों के साथ-साथ शहर और गांवों के कोने-कोने में जाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा का प्रचार-प्रसार करेंगे।
कांग्रेस नेता भरत नांदल ने नए युवाओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि संगठन में निष्ठा और लगन से काम करने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता को उचित मान-सम्मान दिया जाएगा। एनएसयूआई हमेशा से विद्यार्थियों और युवाओं के हकों की लड़ाई लड़ती रही है और इस नए जुड़ाव से छात्र संगठन की गतिविधियों को अभूतपूर्व बल मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने पार्टी और नेतृत्व के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।
इस मौके पर एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव भारत नांदल, सचिव पायल मलिक, भाव, रितिक, साहिल, वंश खत्री, मनी, नवदीप, शुभांशु सहित कांग्रेस व एनएसयूआई के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -