राज्यहरियाणा1 नवंबर से दिल्ली में निर्धारित मानकों वाली...

1 नवंबर से दिल्ली में निर्धारित मानकों वाली बसों को ही मिलेगा प्रवेश

सोनीपत (राजेश आहूजा) दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने हेतु सोनीपत पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस आयुक्त सोनीपत ममता सिंह के मार्गदर्शन एवं पुलिस उपायुक्त, मुख्यालय एवं यातायात, सोनाक्षी सिंह के निर्देशन में संबंधित अधिकारियों को एक नवम्बर से पहले बस संचालकों को नए नियमों की जानकारी देने और उनकी पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के निर्देशों के अनुसार 1 नवंबर 2026 से दिल्ली में प्रवेश करने वाली बसों को निर्धारित ईंधन और प्रदूषण मानकों के अनुरूप होना अनिवार्य होगा। इसके तहत CNG, इलेक्ट्रिक और BS-VI मानक वाली डीजल बसों के लिए निर्धारित प्रावधान लागू होंगे। ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाली तथा दिल्ली में पंजीकृत बसों पर भी संबंधित दिशा-निर्देशों के अनुसार नियम लागू होंगे।
पुलिस उपायुक्त सोनाक्षी सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नियमों की पालना में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। इसके लिए बस संचालकों, ट्रांसपोर्ट यूनियनों, टूर ऑपरेटरों तथा स्कूलों और अन्य संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें कर उन्हें नए नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
सोनीपत पुलिस की अपील की है दिल्ली जाने वाले सभी बस संचालक 1 नवंबर से लागू होने वाले नियमों की जानकारी लेकर अपने वाहनों को निर्धारित मानकों के अनुरूप रखें। नियमों की पालना कर वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने में सहयोग दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -