उतरौला / बलरामपुर
कमर खान
सपा का दामन छोड़ने के बाद भी सपा मुखिया अखिलेश यादव की जुबां पर हसीब खान का आया नाम।
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उतरौला क्षेत्र के लोगों द्वारा पूछे गए सवाल में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने किया हसीब खान का ज़िक्र।
समाजवादी पार्टी से 2022 में हसीब खान ने लड़ा था उतरौला विधानसभा सीट से चुनाव
हाल में ही हसीब खान समाजवादी पार्टी का दामन छोड़ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं
तो वहीं कांग्रेस नेता हसीब खान ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जुबां पर आज भी मेरा नाम है ये मेरे लिए सौभाग्य की बात है।
उन्होंने अखिलेश यादव की तारीफ करते हुए कहा कि वो एक बड़े नेता हैं और उनका ये बड़कपन है कि उन्होंने सबके सामने मेरा ज़िक्र किया।
उन्होंने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ही उनपर भरोसा जताते हुए उन्हें पहला चुनाव लड़ाया था और उन्होंने अखिलेश यादव को बताया कि वो एक बेहतर नेता के साथ एक अच्छे इंसान भी हैं जो आम लोगों की हक की लड़ाई के लिए हमेशा आगे रहते हैं।
सपा छोड़ने के बाद भी अखिलेश यादव की जुबां पर आया हसीब खान का नाम, कांग्रेस नेता ने बताया सौभाग ।

- Advertisement -



