#एसपी संजीव कुमार बाजपेई ने काटा फीता, बोले – “थाना अब भय का नहीं, भरोसे का प्रतीक बनेगा”#
बार( ललितपुर) (आलोक चतुर्वेदी )नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के संकल्प को साकार करते हुए शुक्रवार को बार थाना प्रांगण में नवनिर्मित मिशन शक्ति केंद्र का भव्य उद्घाटन किया गया।
ललितपुर पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (LPGCL) के कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गत निर्मित इस केंद्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई ने नाम पट्टिका का पर्दा खींचकर एवं फीता काटकर किया। इस अवसर पर कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट राजीव श्रीवास्तव एवं सीएसआर रीजनल हेड राजेंद्र सिंह खतेडिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।
उद्घाटन के बाद मुख्य अतिथि ने केंद्र में कराए गए कार्यों का अवलोकन किया। पूरा थाना परिसर तिरंगे गुब्बारों और फूल-मालाओं से सजाया गया था।
मिशन शक्ति से महिलाएं बनेंगी निडर व आत्मनिर्भर
अपने उद्बोधन में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि “माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की प्रेरणा से शुरू हुआ मिशन शक्ति अभियान आज पूरे उत्तर प्रदेश में महिलाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने का संकल्प बन चुका है। अभी तक इसके 5 फेज सफलतापूर्वक पूरे हो चुके हैं। अब फेज-6 में महिलाओं को और अधिक निडर व आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार कई कार्यक्रम चला रही है।”
उन्होंने कहा कि यह केंद्र पीड़ित महिलाओं के लिए वरदान साबित होगा। यहां उन्हें तत्काल सहायता, कानूनी परामर्श, शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एक ही छत के नीचे मिलेगी।
बालिकाओं को बांटी पुस्तक-पेन
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा स्कूली बालिकाओं को पुस्तक व पेन वितरित कर मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों के प्रति जागरूक किया गया। बालिकाओं में खासा उत्साह देखा गया।
इस केंद्र का संचालन मिशन शक्ति प्रभारी उ.नि. राजेश सिंह (CUG 9454406958) के निर्देशन में होगा। केंद्र पर 1090 वूमेन पावर लाइन, 112, 108 सहित महिला सुरक्षा से जुड़े सभी महत्वपूर्ण नंबर प्रदर्शित किए गए हैं।
इस मौके पर इस मौके पर थानाप्रभारी पूराकला, अजमेर सिंह भदोरिया थानाप्रभारी बार सुधाकर पांडे, कृष्ण कुमार उपनिरीक्षक, प्रमोद कुमार पटेरिया, अंकेश कुमार ,पंकज कुमार,उमाकांत सुडेले, मनीष कुमार,जिला पंचायत सदस्य मानसिंह यादव ,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कल्याण सिंह राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह सिसोदिया, राहुल मिश्रा, केपी सिंह बुंदेला, रामलाल कुशवाहा, गौरव दुबे, पवन रिछारिया, सहित समस्त पुलिस स्टाफ, LPGCL के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी महिलाएं व बालिकाएं उपस्थित रहीं।



