राज्यहरियाणागद्दे बनाने वाली फैक्टरी में भीषण आग, दो...

गद्दे बनाने वाली फैक्टरी में भीषण आग, दो मजदूरों की मौत

सोनीपत (राजेश आहूजा) सोनीपत के बारोटा गांव के पास सफियाबाद रोड पर स्थित फोम के गद्दे बनाने वाली एक फैक्टरी में सुबह आग लग गई। बताया जा रहा है कि उस समय फैक्ट्री में करीब छह मजदूर थे जिनमें से दो मजदूरों की मौत हो गई व अन्य चार अन्य मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
जानकारी के अनुसार सोनीपत के बारोटा गांव के पास सफियाबाद रोड पर स्थित फोम के गद्दे बनाने वाली एक लीजेंड पॉलीफॉर्म प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी में वीरवार सुबह करीब चार बजे भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि चंद मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। फैक्ट्री के अन्दर मौजूद छह मजदूरों में से चार मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया लेकिन दो मजदूरों की झुलसने से मौत हो गई। फिलहाल अभी तक यह पता नहीं चला है कि आग लगने का कारण क्या है। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के गांव हरदी गुदरिया के निवासी कन्हैया और उसके भतीजे सुनील की आग लगने से जलकर मौत हुई है।
दमकल अधिकारी विनोद ढुल का कहना है कि अकबरपुर बरोटा के वेयरहाउस में सुबह करीब साढे तीन-चार बजे आग लगी थी। गद्दे बनाने में इस्तेमाल होने वाली फोम और मौजूद अन्य ज्वलनशील सामग्री के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया था। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया था। छह लोगों के अन्दर फंसे होने की सुचना भी मिली थी। दमकल टीमों ने चार लोगों को सही सलामत बाहर निकाल लिया है। आग पर काबू पाने के बाद दो मजदूरों के शव बरामद किए गये हैं। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में ले लिया है।
काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान दो मजदूर, राजेश और पवन, झुलस गए, जिन्हें बहालगढ़ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -