राज्यहरियाणाजनसेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले निगम कर्मियों...

जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले निगम कर्मियों व अधिकारियों को मेयर ने किया सम्मानित

– अमांश वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से नगर निगम ने मेयर कार्यालय में आयोजित किया सम्मान समारोह

यमुनानगर। (संजीव ओबरॉय)। नगर निगम व अमांश वेलफेयर सोसायटी द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के सम्मान में वीरवार को महापौर कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मेयर सुमन बहमनी व अमांश वेलफेयर सोसायटी की संस्थापक अमरजीत कौर संधू ने जनहित एवं समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले नगर निगम की विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों व कर्मचारियों और होमगार्ड प्रभारियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का समन्वय एवं मंच संचालन नगर निगम सोशल मीडिया इंचार्ज मुक्ता द्वारा किया गया। अमांश वेलफेयर सोसाइटी द्वारा मेयर सुमन बहमनी को पौधा एवं स्मृति चिन्ह देकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद जनहित एवं समाज के लिए सराहनीय कार्य करने वाले नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित किए गए अधिकारियों व कर्मचारियों ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, जन जागरूकता, निगम के विभिन्न अभियानों व सामाजिक सेवा कार्यों में सराहनीय योगदान दिया। जिसके चलते उन्हें सम्मानित किया गया। अमरजीत कौर संधू ने बताया कि अमांश वेल्फेयर सोसाइटी नगर निगम के साथ मिलकर शहर की स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, जल संरक्षण एवं पौधारोपण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर कार्य कर रही है। सोसाइटी का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण के अनुकूल बनाना तथा जनहित के कार्यों में प्रशासन का सहयोग करना है। महापौर सुमन बहमनी ने कहा कि समाज और जनहित के लिए निष्ठा व समर्पण के साथ काम करने वाले अधिकारी और कर्मचारी सम्मान के हकदार हैं। ऐसे सम्मान समारोह कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं। भविष्य में भी सभी अधिकारी व कर्मचारियों इमानदारी व निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए प्रशासन के साथ सामाजिक संस्थाओं और आमजन की भागीदारी भी जरूरी है। अमांश वेलफेयर सोसायटी जैसी संस्थाओं का सहयोग सराहनीय है। नगर निगम भविष्य में भी सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाएगा। कार्यक्रम में मुख्य सफाई निरीक्षक विनोद बेनीवाल, गोविंद शर्मा, स्टोर इंचार्ज राकेश बेनीवाल, अमांश वेलफेयर सोसाइटी से अनु अग्रवाल, मंजू गोयल, लक्ष्मी, वंश, संदीप सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

 

फोटो कैप्शन – उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित करती मेयर सुमन बहमनी व अन्य।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -