खलीक जाफरी को मिली प्रयागराज मण्डल अध्यक्ष की कमान!
लक्ष्मीकान्त पाठक
फतेहपुर (वेब वार्ता)उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर राजेश त्रिवेदी के नेतृत्व में संगठन का विस्तार करते हुए फतेहपुर जनपद के सक्रिय व वरिष्ठ पत्रकार रवि कश्यप को फतेहपुर का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इनके अलावा खलीक अहमद जाफरी को प्रयागराज मण्डल अध्यक्ष एवं माइकल पॉल को मण्डल महासचिव नियुक्त किया गया।
इसी के साथ आगामी वर्ष के लिए प्रदेश सचिव मोहम्मद रशीद का कार्यकाल बढ़ाया गया, जबकि निहाल सिंह जेम्स को पदोन्नत कर प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्री रवि कश्यप के नेतृत्व में गठित फतेहपुर की नई जिला इकाई में अनूप कौशल को महासचिव तथा कृष्ण प्रताप सिंह, मैसर अब्बास, हिमांशु सिंह तथा नरेश साहू को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार मनीष मिश्रा, अंकुर शुक्ला, आफताब अहमद, मोहम्मद सैफ, मोहम्मद सरताज को जिला सचिव तथा राहुल सिंह, जतिन पटेल, योगेन्द्र प्रताप सिंह, नूरूल हक, फैजान जाफरी, मोहम्मद अनीस को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
शानू कुमार को संगठन मंत्री, वसीम शाह राजू को प्रवक्ता तथा अरुण शर्मा, महजबी अंसारी, फरहान मिर्जा को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रवि कश्यप ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी पत्रकारों को एकजुट कर उनके हितों की लड़ाई लड़ी जाएगी। पत्रकार उत्पीड़न, पत्रकार सुरक्षा और मान्यता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा। जिला अध्यक्ष ने जिले की तहसीलों में स्थानीय इकाई गठित करने के लिए अपने उपाध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी है।




