गैसड़ी / बलरामपुर
क़मर खान
मिशन शक्ति के छठे चरण के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह जनपद बलरामपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी अभय प्रताप मल्ल के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष राजकुमार पाण्डेय थाना कोतवाली गैसड़ी जनपद बलरामपुर के द्वारा एण्टी रोमियो टीम व मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम मनोहरापुर में मलिन बस्ती में भ्रमणशील होकर महिलाओ व बच्चों को टॉफ़ी बिस्किट वितरित किया गया तथा बच्चों को शिक्षित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया व उन्हें सरकार द्वारा दिए गए निर्देशानुसार
नारी सुरक्षा सम्मान व स्वालंबन हेतु बाल विवाह, पास्को एक्ट व साइबर क्राइम संबंधी अपराध ,यातायात के नियमों के बारे में जागरूक किया गया।उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाये गये हेल्पलाइन नंबरो-
1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर
1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन नंबर
1098 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर
1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर
112 पुलिस आपातकालीन सेवा
108 एंबुलेंस सेवा
102 स्वास्थ्य सेवा
के बारे में जानकारी दी गई
व थाने पर गठित मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क व सरकार द्वारा चलाई गई लाभकारी योजनाओं जैसे- सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, आदि के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई व पेम्फलेट वितरित किया गया।उनकी समस्याएं पूछी गई किसी ने कोई समस्या नहीं बताई।साथ ही सभी को कानून के नियमों का पालन करने का निर्देश दिया गया।
गैसड़ी में मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं व बच्चों को किया जागरूक।

- Advertisement -



