1279 शीशी कोडीन युक्त अवैध नशीली दवाई- सिरप के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
बहराइच।पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम को मिली सफलता।
जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के द्वारा प्रतिबंधित औषधियों के विक्रय पर रोकथाम हेतु दिए गए आदेश-निर्देशों के तहत प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में थाना रुपईडीहा पुलिस, औषधि प्रशासन विभाग एवं एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा प्राप्त इनपुट के आधार पर चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान कस्बा केवलपुर अंडरपास, रुपईडीहा से एक संदिग्ध व्यक्ति के कब्जे से 1279 शीशी कोडीन युक्त अवैध नशीली दवाइयां/सिरप, एक महिन्द्रा वाहन (जिस पर प्रदेश महामंत्री, उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार महासंगठन अंकित है), 02 मीडिया आईडी कार्ड तथा 01 ओप्पो मोबाइल बरामद किया गया। पूछताछ में अभियुक्त की पहचान फजले इलाही उर्फ निहाल पुत्र नफीसुल हसन, उम्र करीब 23 वर्ष, निवासी मोहल्ला तोपखाना, थाना नानपारा, जनपद बहराइच के रूप में हुई।
बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना रुपईडीहा पर मु0अ0सं0 279/2026, धारा 8/21/25/29 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 18(c)/27, 18A/28, 18B/28A औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पूछताछ में प्राप्त अन्य तथ्यों के आधार पर जाँच प्रचलित है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे न्यायालय रवाना किया गया।




