राज्यउत्तर प्रदेशमिशन शक्ति के छठे चरण में राजकीय महाविद्यालय...

मिशन शक्ति के छठे चरण में राजकीय महाविद्यालय विजयनगर में छात्राओं ने बनाई रंगोली, महिला सुरक्षा व साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक ।

पचपेड़वा / बलरामपुर
क़मर खान
मिशन शक्ति के छठे चरण के अंतर्गत
पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह जनपद बलरामपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी अभय प्रभात मल्ल के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम द्वारा राजकीय महाविद्यालय विजय नगर में ‌मिशन शक्ति नोडल / प्रवक्ता राखी भारती के उपस्थिति में छात्राओं द्वारा रंगोली कार्यक्रम कराया गया और बालिकाओं को
नारी सुरक्षा सम्मान व स्वालंबन हेतु बाल विवाह,पास्को एक्ट व साइबर क्राइम संबंधी अपराध ,यातायात के नियमों के बारे में जागरूक किया गया।, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाये गये हेल्पलाइन नंबरो-
1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर
1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन नंबर
1098 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर
1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर
112 पुलिस आपातकालीन सेवा
108 एंबुलेंस सेवा
102 स्वास्थ्य सेवा
के बारे में जानकारी दी गई
व थाने पर गठित मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क व सरकार द्वारा चलाई गई लाभकारी योजनाओं जैसे- सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, वृद्धापेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना इत्यादि के बारे में बताया गया l नशा मुक्ति अभियान के तहत मादक पदार्थों से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताया गया और बालको को सड़क सुरक्षा नियमों को पालन करने हेतु निर्देशित किया गया।सभी उपस्थित बालिकाओं से समस्या के विषय में पूछा गया तो उनके द्वारा बताया गया कि किसी को कोई समस्या नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -