राज्यउत्तर प्रदेशबाढ़-अतिवृष्टि से तबाह फसलों पर योगी सरकार का...

बाढ़-अतिवृष्टि से तबाह फसलों पर योगी सरकार का मरहम, 9 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 493 करोड़

लक्ष्मीकान्त पाठक। वेबवार्ता

हरदोई, 12 अक्टूबर। बाढ़, अतिवृष्टि और चक्रवात से फसल बर्बादी झेल रहे प्रदेश के नौ लाख से अधिक किसानों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी राहत दी। सोमवार को गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीबीटी के माध्यम से किसानों के खातों में 493 करोड़ रुपये की कृषि निवेश अनुदान राशि हस्तांतरित की गई। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण हरदोई कलेक्ट्रेट स्थित स्वामी विवेकानंद सभागार में किया गया।
सभागार में राज्यमंत्री उच्च शिक्षा रजनी तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमवती, जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय और अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दीपाली भार्गव सहित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा। इसके बाद प्रभावित किसानों को सांकेतिक रूप से अनुदान राशि के चेक वितरित किए गए।
इस अवसर पर राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों को समय से राहत पहुंचाने के लिए सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी गई है। सरकार संकट की इस घड़ी में किसानों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है।
उन्होंने कहा कि प्रभावित किसानों को सहायता उपलब्ध कराने और फसल क्षति के सर्वे का कार्य लगातार जारी है। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि शासन की मंशा के अनुरूप पात्र किसानों को समयबद्ध तरीके से सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए, ताकि प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई में उन्हें राहत मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -