कुशीनगर 12 अक्टूबर। जनपद कुशीनगर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज सोमवार को थाना चौराखास पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क द्वारा साइबर धोखाधड़ी से संबंधित शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए MRM पोर्टल के माध्यम से अलग-अलग पीड़ितों की कुल ₹35,887/- (पैंतीस हजार आठ सौ सत्तासी रुपये मात्र) की धनराशि वापस कराई गई। धनराशि वापस मिलने से पीड़ितों को राहत मिली।वापस कराई गई धनराशि के विवरण में भठही दरियाब टोला निवासी पीड़ित के ₹20,000/- वापस कराए गए । माधोपुर निवासिनी पीड़िता के ₹8,373/- वापस कराए गए।धौरहरा निवासी पीड़ित के ₹1,239/- वापस कराए गए । बदुराव निवासी पीड़ित के ₹5,000/- वापस कराए गए ।
शंकर पठखौली निवासी पीड़ित के ₹527/- वापस कराए गए ।
भठही बुजुर्ग निवासी पीड़ित के ₹748/- वापस कराए गए । कुल वापस कराई गई धनराशि ₹35,887/- रुपये रहे।
इस संबंध में चौरा खास के थानाध्यक्ष महेन्द्र प्रजापति ने बताया कि साईइबर अपराधी से कभी भी अपना OTP, ATM PIN, UPI PIN अथवा बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करें।
अनजान लिंक पर क्लिक न करें और किसी के कहने पर मोबाइल में संदिग्ध ऐप इंस्टॉल न करें।पैसा प्राप्त करने के नाम पर UPI PIN न डालें और अनजान भुगतान अनुरोधों को स्वीकार करने से बचें।
ऑनलाइन नौकरी, निवेश, इनाम एवं अन्य आकर्षक प्रस्तावों के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी से सतर्क रहें। उन्होंने कहा कि साइबर ठगी का शिकार होने पर बिना देर किए 1930 पर कॉल करें और www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
कुशीनगर के थाना चौराखास साइबर हेल्प डेस्क द्वारा साइबर फ्रॉड के कुल ₹35,887/- अलग-अलग पीड़ितों को वापस कराया

- Advertisement -



