महानगरचेन्नईराहुल गांधी का युवाओं को समर्थन, बोले- विरोध-प्रदर्शन...

राहुल गांधी का युवाओं को समर्थन, बोले- विरोध-प्रदर्शन जारी रखें, हम आपके साथ खड़े हैं

चेन्नई/नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (वेब वार्ता)। देश की राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बिना नाम लिए कॉकरोच जनता पार्टी को अपना समर्थन दिया है। राहुल ने एक वीडियो जारी करके कहा कि ‘हिन्दुस्तान के युवाओं हमें आप पर गर्व है। अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखिए हम आपके साथ खड़े हुए हैं।’ राहुल गांधी ने भाजपा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि आपको जो करना है वह कीजिए, जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए। लेकिन हम पीछे हटने वाले नहीं है।

छात्रों की गूंज कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए चेन्नई पहुंचे राहुल गांधी ने सीजेपी प्रोटेस्ट में नेताओं की गिरफ्तारी के बाद एक वीडियो जारी करके अपना समर्थन दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि पीएम मोदी और उनके साथी यह जानते हैं कि उनका दायरा सिमट रहा है। उन्होंने कहा, “जो करना है, कर लीजिए। जितनी पुलिस बुलानी है, बुला लीजिए। 10 हजर, 20 हजार, 50 हजार, जितनी चाहें बुला लीजिए। सारे नेताओं को गिरफ़्तार कर लीजिए। सारे युवाओं को गिरफ्तार कर लीजिए। हम सबको गिरफ्तार कर लीजिए। घबराइये मत हम आपको चारों तरफ से घेर रहे हैं, और हम पीछे हटने वाले नहीं हैं। मेरी बात याद रखिए, हमें जो जानकारी चाहिए, वह हमारे पास पहले से है।”

हम संविधान की रक्षा करेंगे-राहुल गांधी

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए राहुल गांधी ने दिल्ली में विपक्ष के नेताओं और सीजेपी के लोगों की गिरफ्तारी पर भी सांकेतिक गुस्सा दिखाया। उन्होंने कहा, “हम अपने संविधान की रक्षा करेंगे। हम हिंदुस्तान की जनता की आवाज की हिफाजच करेंगे। और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि पिछले 10-15 सालों में हिंदुस्तान के साथ जो हुआ है, वह दोबारा कभी, किसी भी सूरत में न हो। हिंदुस्तान के युवाओं, मुझे आप पर गर्व है। अपना विरोध जारी रखिए। हम आपके साथ खड़े हैं। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि इस सरकार और हमारे संविधान पर हमला करने वालों को शिकस्त मिले।”

आरएसएस और मोदी के खिलाफ एक दशक से लड़ रहा-राहुल गांधी

इससे पहले राहुल गांधी ने कहा कि वह भाजपा और संघ से जुड़े लोगों से एक दशक से ज्यादा समय से लड़ रहे हैं। ऐसे में वह उनकी हर चाल से वाकिफ हैं। उन्होंने कहा, “मैं नरेंद्र मोदी, आरएसएस और इनसे जुड़े लोगों के खिलाफ एक दशक से भी ज्यादा समय से लड़ रहा हूँ। मैं अपने विरोधियों को उतनी अच्छी तरह समझता हूँ, जितना कोई भी अपने प्रतिद्वंद्वी को समझता है। मैं इन्हें अंदर तक जानता हूँ, इनकी हर चाल से वाकिफ हूँ। इन लोगों की सबसे बड़ी पहचान है -कायरता।”

बता दें, कांग्रेस नेता राहुल गांधी पिछले चार दिनों से लगातार मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए आ रहे हैं। इससे पहले मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में इंडिया ब्लॉक के नेता लगातार सड़कों पर उतरे। इसके बाद शुक्रवार को सेंट्रल हॉल में बैठक के बाद राहुल गांधी समेत इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने राष्ट्रपति को जाकर अपना ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने मुख्य रूप से चार मांगे सामने रखीं। इसमें सबसे प्रमुख ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा था। हालांकि, कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन करने से पहले ही राहुल गांधी छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चेन्नई के लिए रवाना हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -