राज्यउत्तर प्रदेशआजादी के बाद से गाँव के पुरैना मजरे...

आजादी के बाद से गाँव के पुरैना मजरे में नहीं आई बिजली

विद्युत कनेक्शन के लिए उपभोक्ताओं से मांगा जा रहा है घूस

बहराइच l जिले की तहसील कैसरगंज के अन्तर्गत ग्राम बांसगांव के मजरा पुरैना में आजादी के बाद से अभी तक विद्युत सप्लाई नहीं हो सकी।उसे गांव के निवासी जकीउल्लाह खान ने बताया हमारे इस क्षेत्र में आज तक विद्युत कनेक्शन के लिए खंभे तक नहीं लगवाए गए।इस विषय पर विद्युत अधिकारियों से मौखिक एवं प्रार्थना पत्र देकर कई बार निवेदन किया गया लेकिन उन लोगों ने इस मजरे पर विद्युत के लिए कोई ध्यान नहीं दिया।हताश होकर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुब्बन पुत्र लतीफ से विद्युत कनेक्शन के बारे में बात की गई तो उन्होंने कनेक्शन के नाम पर जनवरी 2026 में ₹8000 घुस के रूप में ले लिया।लेकिन आज तक उन्होंने भी विद्युत कनेक्शन नहीं करवाया।इसके उपरांत क्षेत्र के लाइनमैन एवं अन्य कर्मचारियों से काफी मिन्नतें की गई लेकिन प्रत्येक व्यक्ति अधिकतम घुस के रूप में रुपए की मांग करता रहा।जकीउल्लाह खान ने बताया हमारे घर में मात्र तीन कनेक्शन की आवश्यकता है। और उसके बदले विद्युत कर्मचारियों ने ₹60000 घुस के रूप में मांग की है।साथ साथ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने धमकी भी देना शुरू कर दिया कि यदि हमें दिया हुआ पैसा मांगोगे तो तुम्हारे क्षेत्र में लगे हुए सारे खंबे उखड़वा देंगे।इस विषय को लेकर जिला विद्युत अधिकारियों से वार्ता करने का प्रयास किया गया तो उनका मोबाइल नंबर स्विच ऑफ मिला। ज़कीउल्लाह खान ने इस विषय को लेकर माननीय मुख्यमंत्री महोदय,नगर विकास उर्जा मंत्री महोदय,तथा अधिशासी अभियंता विद्युत को रजिस्टर्ड डाक द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अति शीघ्र विद्युत कनेक्शन करवाने की निवेदन किया हैl

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -