राज्यउत्तर प्रदेशरोज खाएं अंडे विश्व अंडा दिवस के मौके...

रोज खाएं अंडे विश्व अंडा दिवस के मौके पर डीपी सिंह ने की अपील। 

बलरामपुर ।
क़मर खान
बलरामपुर जिले में कुक्कुट पालन से जिले में औद्योगिक विकास तो हो ही रहा है उसके साथ-साथ उपभोक्ताओं को स्वस्थ एवं ताजा अंडा उपभोग करने को मिलता है।
विश्व दिवस के मौके पर स्थानीय उत्पादन पर जोर देते हुए कुकुर विकास समिति के पूर्वांचल प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि छोटा सा दिखने वाला अंडा सिर्फ अंडा ही नहीं यह प्रोटीन का पावर हाउस भी है इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन प्रोटीन और कई स्वास्थ्यवर्धक चीज पाई जाती हैं जो स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होती है और विश्व अंडा दिवस के मौके पर उन्होंने स्थानीय उपभोक्ताओं से अपील की की अपने आसपास के फार्मरों से ताजा और स्वस्थ अंडा लेकर ही उपभोग करें। ताजा और स्वस्थ अंडा आपके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। इस अवसर पर उन्होंने अपनी पूरी टीम कुक्कुट विकास समिति के पदाधिकारीयों और सदस्यों एवं फार्मरों के तरफ से सभी उपभोक्ताओं को विश्व अंडा दिवस की शुभकामनाएं दी। इससे जनपद में न सिर्फ अंडो का उत्पादन बढ़ाने पर बल मिलेगा। बल्कि जिले वासियों को स्वस्थ और ताजा अंडा खाने को मिलेगा। और उन्होंने यह भी अपील की की नए उद्यमी भी कुक्कुट विकास योजना के अंतर्गत प्रदेश सरकार से लाभान्वित होकर अपने रोजगार को आगे बढ़ा सकते हैं। जो न सिर्फ रोजगार देगा बल्कि बलरामपुर जिले के औद्योगिक विकास को भी बढ़ाने में अग्रीम भूमिका निभाएगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -