राज्यउत्तर प्रदेशकुशीनगर में 17 करोड़ रुपये में बने बुद्धा...

कुशीनगर में 17 करोड़ रुपये में बने बुद्धा थीम पार्क तैयार :

कुशीनगर 9 अक्टूबर। कुशीनगर जिले के कुशीनगर में पर्यटन विभाग की तरफ से राजकीय बौद्ध संग्रहालय में नवनिर्मित बुद्धा थीम पार्क के दीदार के लिए पर्यटकों व सैलानियों को इंतजार करना होगा। पार्क में शाम को चलने वाले ओपन एयर थिएटर (ओएटी) के लिए तैयार कराए फिल्म में दृश्य और ग्राफिक्स में कुछ सुधार कराए जाने हैं। सुधार का काम पूरा होने तक पार्क नहीं खोला जाएगा।
इस संबंध में पर्यटन विभाग के पर्यटन सूचना अधिकारी डॉ. प्राण रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब 17 करोड़ की लागत से राजकीय बौद्ध संग्रहालय परिसर में भव्य बुद्धा थीम पार्क बनकर तैयार हो गया है। पार्क के चारों तरफ सांची स्तूप मॉडल चहारदीवारी व भव्य प्रवेश द्वार व परिसर से लेकर सड़क तक आकर्षक विक्टोरियन लैंप लगाए गए हैं। पार्क में इंटरएक्टिव स्टोरीटेलिंग, हेरिटेज इंटरप्रिटेशन और डिजिटल तकनीकों के माध्यम से बुद्ध के जीवन की प्रमुख घटनाओं को आकर्षक तरीके से दर्शाया गया है।
दरअसल, ओपन एयर थिएटर (ओएटी) के लिए तैयार किए गए साउंड एंड लाइट शो के दृश्य व ग्राफिक्स में कुछ सुधार करने के लिए अपर मुख्य सचिव पर्यटन की तरफ से निर्देशित किया गया है। यह सुधार करने के बाद पार्क को खोल दिया जाएगा।
इसका मकसद लोगों को सिर्फ जानकारी देना नहीं है बल्कि उन्हें आत्मचिंतन और आध्यात्मिक अनुभव से जोड़ना भी है। पार्क में बुद्ध के ज्ञान, करुणा और जीवन मूल्यों को संवादात्मक शैली में प्रस्तुत किया गया है। इसके साथ ही तिब्बती शैली के स्तूप भी विकसित किए गए हैं। जो बुद्ध के आठ महान कार्यों के प्रतीक हैं। यहां 3 डी झांकियों और डिजिटल प्रस्तुतियों के माध्यम से बुद्ध के जीवन की घटनाओं को जीवंत रूप में दिखाया जाएगा।
पार्क में भूमिस्पर्श, ध्यान, अभय और धर्म चक्र जैसी बुद्ध की आठ विशाल मुद्राएं भी स्थापित की गई हैं। इसके अलावा 40 फुट ऊंची बुद्ध वॉल पर लाइट एंड साउंड शो विशेष आकर्षण होगा। जिसमें आधुनिक तकनीक के जरिये बुद्ध के जीवन और संदेशों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं बुद्ध जीवन दीर्घाएं, भित्ति चित्र, बच्चों का थीम आधारित खेल क्षेत्र और स्मारिका केंद्र भी विकसित किए गए हैं।इस संबंध में राजेंद्र प्रसाद यादव, उपनिदेशक, पर्यटन गोरखपुर ने बताया कि कुशीनगर में बुद्धा थीम पार्क का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। साउंड एंड लाइट शो के दृश्य व ग्राफिक्स में कुछ सुधार करने के लिए अपर मुख्य सचिव पर्यटन की तरफ से निर्देशित किया गया है। सुधार के बाद अनुमति मिलते ही लोगों के लिए पार्क को खोल दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -