राज्यहरियाणायमुनानगर में एसआईआर के 293 मामलों की सुनवाई,...

यमुनानगर में एसआईआर के 293 मामलों की सुनवाई, लंबित मामलों के निस्तारण पर जोर

यमुनानगर, 8 अक्तूबर -जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त प्रीति ने बताया कि वेब वार्ता सत्यम नागपाल,/एसआईआर से संबंधित नोटिस एवं सुनवाई मामलों के समयबद्ध निस्तारण पर फोकस करने के लिए जिला में लगाए गए विशेष शिविर में 293 लंबित मामलों की सुनवाई की गई और नोटिस प्राप्त करने वाले मतदाताओं से निर्धारित तिथि पर सुनवाई में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के लिए अपील की।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त प्रीति ने बताया कि जिला में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मिले नोटिस एवं सुनवाई से संबंधित मामलों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया है । उन्होंने बताया कि जिला में 7265 सुनवाई मामले लंबित हैं । कुल लंबित मामलों का प्रतिशत 4.46 है। निर्वाचन आयोग द्वारा लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को लंबित सुनवाई मामलों के शीघ्र निस्तारण, प्रभावी मॉनिटरिंग व निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं ।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नोटिस की सुनवाई समय पर समाप्त करने के लिए 9 अक्तूबर 2026 तक ऐसे मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर व घर-घर सर्वे के दौरान दस्तावेज प्राप्त कर रहे है, जहां पर नोटिस प्राप्त होने पर अभी तक सम्बन्धित मतदाताओं द्वारा आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं करवाये गए हैं । इसके साथ-ही मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए 1005 मतदान केन्द्रों के लिए विभिन्न राजनैतिक दलों द्वारा बड़ी संख्या में बूथ लेवल एजेंट नियुक्त किए गए है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 979 व भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा 741 बीएलए-2 नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त भारतीय जनता पार्टी के 4, भारतीय कांग्रेस पार्टी के 4, आम आदमी पार्टी के 4, जननायक जनता पार्टी के 4, इंडियन नेशनल लोकदल के 4, बहुजन समाज पार्टी के 4 तथा कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया(मार्क्सवादी)के 4 बीएलए-1 नियुक्त किए गए हैं।
सभी ऐसे पात्र मतदाताओं से अपील है जिन्होंने अभी तक दस्तावेज जमा नहीं करवाया है वे इस विशेष अभियान का लाभ उठाएं तथा अपने दस्तावेज बूथ लेवल अधिकारी को जमा करवाएं ताकि सभी योग्य मतदाताओं के नाम 6 नवम्बर 2026 को प्रकाशित होने वाली अन्तिम मतदाता सूची में शामिल हो सके ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -