– नियोक्ताओं की समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान, योजनाओं की दी गई जानकारी
कानपुर। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा आईआईए (इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन) पनकी में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उद्यमियों एवं नियोक्ताओं को म्च्थ्व् की नवीनतम कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराना और उनकी तकनीकी व अनुपालन संबंधी समस्याओं को दूर करना रहा।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-द्वितीय प्रतीश सिंह, प्रवर्तन अधिकारी आलोक दीक्षित व सर्वेश्वर सिंह तथा टेक्निकल सेक्शन के देवराज ने शिरकत की।
जागरूकता कार्यक्रम के अवसर पर ईपीएफओ ने संचालित एंरोलमेंट कैपियन (ईईसी), प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना , विश्वास योजना तथा हाल ही में बढ़ाई गई ईपीएस वेज सेलिंग रू 15,000 से रू 25,000 के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए इनका प्रचार-प्रसार किया गया। इसके साथ ही, उपस्थित नियोक्ताओं द्वारा ईपीएफओ पोर्टल , ईसीआर फाइलिंग, एंप्लॉय एंरोलमेंट एवं अन्य तकनीकी तथा अनुपालन संबंधी समस्याओं का समाधान एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। अंत में सभी नियोक्ताओं से उक्त योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने, पात्र कर्मचारियों का नामांकन सुनिश्चित करने एवं समयबद्ध ईपीएफ अनुपालन करने की अपील की गई। कार्यक्रम में आईआईए के वरिष्ठ पदाधिकारी आलोक अग्रवाल एवं अन्य पदाधिकारी तथा विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
आईआईए पनकी में ईपीएफओ का जागरूकता शिविर:

- Advertisement -



