राज्यहरियाणाएशियन गेम्स की स्वर्णिम बेटियों और बेटों से...

एशियन गेम्स की स्वर्णिम बेटियों और बेटों से मिले विधायक निखिल मदान, सम्मानित कर बढ़ाया हौसला

सोनीपत (राजेश आहूजा) एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली महिला खिलाड़ी नेहा गोयल, ज्योति, साक्षी राणा और शिल्पी, पुरुष टीम से अभिषेक नैन, सुमित कुमार और यशदीप से सोनीपत विधायक निखिल मदान ने मिशन चौक पर मुलाकात की। विधायक ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनकी शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी और भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए उनका उत्साहवर्धन किया। विधायक निखिल मदान ने खिलाड़ियों के विजयी यात्रा में भी हिस्सा लिया।

विधायक निखिल मदान ने कहा कि खेल के मैदान में मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के दम पर हासिल की गई सफलता पूरे समाज के लिए गर्व का विषय होती है। नेहा गोयल, साक्षी राणा, शिल्पी और ज्योति ने एशियन गेम्स महिला हॉकी में 44 साल बाद स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा और मेहनत का शानदार परिचय दिया है। उनकी यह उपलब्धि सोनीपत सहित पूरे हरियाणा और देश के लिए गौरव का क्षण है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा की बेटियों ने खेलों के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है और देश को अंतरराष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित किया है। ये सभी खिलाड़ी युवा पीढ़ी, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा का काम करती हैं। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, निरंतर अभ्यास और कड़ी मेहनत के बल पर बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
इस अवसर पर विधायक ने दोनों खिलाड़ियों से उनकी खेल यात्रा, प्रशिक्षण और भविष्य की तैयारियों को लेकर भी बातचीत की। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खिलाड़ियों का सम्मान और प्रोत्साहन समाज की जिम्मेदारी है, क्योंकि यही प्रोत्साहन नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
इन सभी खिलाड़ियों को द्रोणाचार्य अवार्डी कोच प्रीतम सिवाच ने प्रशिक्षण दिया था, ऐसे में भारत की हाकी टीम की स्वर्णिम सफलता में उनका योगदान बेहद सराहनीय और महत्वपूर्ण है, वो कोच प्रीतम सिवाच को भी बधाई देते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -