खेलजापान ओपन: मुनार को मात देकर लगातार दूसरी...

जापान ओपन: मुनार को मात देकर लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचे अल्काराज

टोक्यो, 06 अक्टूबर (वेब वार्ता)। वर्ल्ड नंबर 3 कार्लोस अल्काराज ने सोमवार को ‘जापान ओपन 2026’ के सेमीफाइनल में हमवतन खिलाड़ी जाउमे मुनार को 5-7, 6-3, 6-1 से मात दी। अल्काराज अपनी सर्विस गंवाने के कारण पहला सेट हार गए थे। उन्होंने कुछ ‘ब्रेक’ के साथ वापसी करते हुए दूसरा सेट 6-3 से जीता और फिर फाइनल सेट में शानदार खेल दिखाते हुए 6-1 से जीत दर्ज की। इसी के साथ अल्काराज लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंच गए।

टोक्यो के एरियाके कोलिजीयम में जीत के बाद टूर्नामेंट के ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए अल्काराज ने कहा, “मुझे नहीं पता कि पहले सेट में क्या हुआ? सच कहूं तो आमतौर पर पहले सेट में ऐसा ही होता है। मैंने मैच की अच्छी शुरुआत की थी, ब्रेक किया और सेट के लिए सर्विस भी की। पता नहीं क्या हुआ। ऐसा लगता है कि हर पहले सेट में मुझे संघर्ष करना पड़ता है। लेकिन जिस तरह से मैं हर बार वापसी करता हूं, मैं उससे वाकई बहुत खुश हूं।”

पूरे टूर्नामेंट में अल्काराज को पहले सेट में काफी संघर्ष करना पड़ा है। उन्हें क्वार्टर फाइनल में डेनिस शापोवालोव, राउंड ऑफ 16 में माटेओ अर्नल्डी और राउंड ऑफ 32 में एलेक्स मिशेलसेन के खिलाफ टाई-ब्रेक की जरूरत पड़ी थी।

मुनार के विरुद्ध, वह पहले सेट में 5-3 से आगे थे और सेट के लिए सर्विस कर रहे थे, लेकिन अगले गेम में उनकी सर्विस ब्रेक हो गई और मुनार 6-5 से आगे हो गए और पहला सेट जीत लिया। इसके बाद अल्काराज ने दूसरे सेट में वापसी की। उन्होंने ब्रेक करके 2-1 की बढ़त बनाई, फिर अगली सर्विस होल्ड करके स्कोर 3-1 किया और एक और ब्रेक के साथ 4-2 की बढ़त हासिल की। ​​फिर उन्होंने एक और ब्रेक के साथ सेट 6-3 से अपने नाम किया।

तीसरे सेट में उन्होंने लगातार अपनी सर्विस होल्ड करते हुए और हमवतन खिलाड़ी की सर्विस ब्रेक की और आगे बढ़े। तीसरे सेट में 4-0 के स्कोर पर वह दो ब्रेक से आगे थे। हालांकि, मुनार ने अपनी सर्विस बचा ली, लेकिन अल्काराज ने अपनी सर्विस पर 6-1 से मैच जीत लिया। सात बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन अब फाइनल में जिरी लेहेका या वैलेन्टिन वाचेरोट का सामना करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -