हरपालपुर पुलिस ने 39 गत्ते आतिशबाजी सामग्री पकड़ी, पिकअप भी सीज; विस्फोटक अधिनियम में मुकदमा
लक्ष्मीकान्त पाठक
हरदोई (वेबवार्ता)। त्योहारों से पहले अवैध आतिशबाजी के कारोबार पर हरपालपुर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 39 गत्ते आतिशबाजी विस्फोटक सामग्री बरामद की। अवैध पटाखों के परिवहन में प्रयुक्त पिकअप डाला भी सीज कर दिया गया। मामले में विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस के मुताबिक 30 सितंबर को चेकिंग के दौरान दुर्गेश, अवनीश कुमार, शिवम, अमित, राहुल कुमार और आययन शुक्ला को अवैध पटाखों के साथ पकड़ा गया। इनमें एक आरोपी अरवल थाना क्षेत्र के टिलिया घटवासा और दूसरा जोधनपरुवा का रहने वाला है, जबकि चार आरोपी हरपालपुर के निवासी बताए गए हैं।पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना हरपालपुर में मु0अ0सं0 294/26, धारा 5/9(बी) विस्फोटक अधिनियम, 1984 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दीपक कुमार के साथ कांस्टेबल कल्याण सिंह, मोहित सिंह, राजाबाबू और सुमित कुमार शामिल रहे।




