राज्यउत्तर प्रदेशअंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर अल्लीपुर वृद्धाश्रम पहुंचे डीएम,...

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर अल्लीपुर वृद्धाश्रम पहुंचे डीएम, बुजुर्गों को बांटे उपहार

लक्ष्मीकान्त पाठक

हरदोई (वेबवार्ता) अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर बुधवार को समाज कल्याण विभाग की ओर से अल्लीपुर स्थित वयोश्रेष्ठ मन्दिरम वृद्धाश्रम में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने बुजुर्गों के बीच पहुंचकर उनका सम्मान किया और उनके अनुभवों को समाज की अमूल्य धरोहर बताया।

WhatsApp Image 2026 10 01 at 3.55.36 PM
जिलाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सार्वजनिक शिक्षोन्नयन संस्थान द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में उन्होंने वृद्धजनों को कपड़े, मिष्ठान और फल वितरित कर सम्मानित किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। डीएम ने वृद्धजनों से संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी भी ली।
वृद्धजनों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए मौके पर चिकित्सा शिविर भी लगाया गया। शिविर में वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यकतानुसार दवाओं का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने कहा कि वरिष्ठजनों के बीच आकर उन्हें आत्मीयता और सम्मान देने का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है। उन्होंने सभी वृद्धजनों को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस की शुभकामनाएं देते हुए भरोसा दिलाया कि उनकी ओर से दिए जाने वाले सुझावों और समस्याओं पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वृद्धाश्रम में रहने वाले सभी बुजुर्गों से नियमित संवाद किया जाए। उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा उन्हें शासन द्वारा संचालित पात्रतापरक योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।
डीएम ने वृद्धजनों से भी आग्रह किया कि वे अपने जीवन के अनुभव और ज्ञान को समाज के साथ साझा करें। उनके अनुभव नई पीढ़ी को दिशा देने के साथ ही समाज के सतत विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल, डीसी मनरेगा सुशील कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी अवनीश कुमार, खंड विकास अधिकारी बावन रामप्रकाश समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -