राज्यउत्तर प्रदेशहरदोई में जिलाधिकारी की जनसुनवाई में पहुंचीं 143...

हरदोई में जिलाधिकारी की जनसुनवाई में पहुंचीं 143 शिकायतें

लक्ष्मीकान्त पाठक
हरदोई (वेबवार्ता)। जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में कुल 143 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए आवश्यकता पड़ने पर मौके पर जाकर सत्यापन किया जाए और नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही शिकायतकर्ता को निस्तारण की स्थिति एवं की गई कार्रवाई की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए।
उन्होंने कहा कि जनसामान्य की समस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि फरियादियों को अनावश्यक रूप से अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
जनसुनवाई के दौरान नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट आशुतोष सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -