मुरादाबाद पुलिस ने ऐसा खेला खेल
छेड़छाड़ मे बाहर से हो जाएगी बेल
मुरादाबाद (वेब वार्ता) जनपद के थाना मूंढापांडे क्षेत्र में दुष्कर्म की घटना को छेड़छाड़ के मुकदमे में दर्ज करने का एक गंभीर प्रशासनिक और कानूनी लापरवाही से संबंधित मामला प्रकाश में आया है
नाबालिग पुत्री के साथ दबंगों द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने जैसे संगीन मामले में हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का खेल थाना मुंडा पांडे पुलिस ने खेला है
पीड़ित महिला ने अपने अधिवक्ता हफीज़ अहमद पाशा के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र पेश करके इंसाफ की गुहार लगाई है पीड़ित परिवार के मुताबिक 15 सितंबर को गांव के ही फैजान पुत्र मोहम्मद अली ने उनकी नाबालिग पुत्री के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया जिसकी सूचना उसी दिन क्षेत्रीय थाना पुलिस को दी गई लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई तो एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन एसएससी के आदेश पर भी मूंढापांडे पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो पुनः एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया गया साथ ही मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी पीड़ित परिवार द्वारा शिकायत दर्ज करने का दावा किया गया है पीड़ित परिवार का कहना है कि तीसरी बार जब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दरबार में हाजिरी दी तो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मूंढा पांडे थाना पुलिस को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए पीड़ित परिवार का आरोप है कि थाना मूंढा पांडे पुलिस ने आरोपी फैजान से हमसाज़ होकर वास्तविक धाराओं में मुकदमा दर्ज न करके छेड़छाड़ जैसी हल्की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है इतना ही नहीं मूंढापांडे पुलिस पर यह भी आरोप है कि घटना 15 सितंबर की थी और रिपोर्ट में 14 सितंबर दर्शायी गई है और घटना का स्थान भी बदल दिया गया है तथा पुलिस ने अपनी मनमर्जी से तहरीर लिखकर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करके आरोपी को बचाने का गंभीर अपराध किया है वरिष्ठ अधीक्षक से छेड़छाड़ की धाराओं को हटाकर दुष्कर्म की धाराओं एवं पास्को एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किए जाने के लिए मूंढापांडे थाना पुलिस को निर्देशित किए जाने की गुहार लगाई गई है
पीड़िता की मां एवं उनके अधिवक्ता हफीज़ अहमद पाशा ने संयुक्त रूप से बताया
अब देखना यह है कि दुष्कर्म के अपराध को छेड़छाड़ के अपराध में दर्ज करने का खेल खेलने वाली मूंढापांडे थाना पुलिस के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा क्या एक्शन लिया जाता है




