मुरादाबाद (वेब वार्ता)
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण किए जाने के क्रम में हरदोई से स्थानांतरित होकर आए अनुनय झा ने मुरादाबाद में बुधवार को जिलाधिकारी के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है
वर्ष 2015 बैच के आईएएस अधिकारी अनुनय झा का जिलाधिकारी के रूप में मुरादाबाद तीसरा जनपद है इससे पूर्व महाराजगंज एवं हरदोई में जिलाधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं
मूल रूप से बिहार प्रांत में जन्मे जिलाधिकारी अनुनय झा का प्रशासनिक सफर उत्तर प्रदेश के जनपद की ऐतिहासिक एवं धार्मिक बृज भूमि मथुरा से शुरू हुआ है नवागत जिलाधिकारी अनुनय झा के प्रशासनिक अनुभव की बात करें तो पता चलता है कि वह एक अनुभवी अधिकारी है मथुरा वृंदावन नगर निगम में नगर आयुक्त झांसी में एसडीएम अलीगढ़ में मुख्य विकास अधिकारी के बाद महाराजगंज के जिलाधिकारी बने तदोपरांत हरदोई के जिलाधिकारी बनाए गए
उत्तर प्रदेश की आईएएस ग्रेडेशन सूची में उनका नाम 2015 बैच के आईएएस अधिकारी के रूप में दर्ज है
पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आलोचना तत्वों के आधार पर होनी चाहिए व्यक्तिगत नहीं उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी समाचार को प्रसारित व प्रकाशित करने से पूर्व प्रशासनिक स्तर पर इसकी पुष्टि अवश्य कर ली जाए
एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताएं ही उनकी प्राथमिकताए रहेंगी उन्होंने कहा कि हर जनपद की अपनी अलग समस्याएं व भौगोलिक जनक परिस्थितियां और समस्याएं होती हैं जिनको समझने के बाद ही जनहित में निर्णय लिए जाएंगे

मीडिया एवं आमजन से सहयोग की अपील भी की है
इससे पूर्व कलेक्ट्रेट पहुंचने पर नवागत जिलाधिकारी अनुनय झा का उपस्थित सभी प्रशासनिक अधिकारियों ने बुके देकर स्वागत किया और अपना परिचय भी कराया
इस दौरान एडीएम फाइनेंस ममता मालवीय एडीएम प्रशासन संगीता गौतम एडीएम सिटी अंकुर श्रीवास्तव सहित अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय और सभी उप जिलाधिकारी एवं कलेक्ट्रेट कर्मचारी मौजूद रहे




