राज्यउत्तर प्रदेशहरदोई राजकीय महाविद्यालय में ‘2047 का भारत एवं...

हरदोई राजकीय महाविद्यालय में ‘2047 का भारत एवं युवा की अपेक्षायें’ पर भाषण-चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

लक्ष्मीकान्त पाठक
हरदोई। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हरदोई के सभागार में ‘2047 का भारत एवं युवा की अपेक्षायें’ विषय पर भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. निखिलेश शरण ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने विकसित भारत-2047 की परिकल्पना और उसमें युवाओं की अपेक्षाओं को अपने विचारों एवं कलात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से प्रस्तुत किया।
भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. सुधीर कुमार सिंह, डॉ. गुरविन्दर कौर एवं डॉ. शिवम मौर्य रहे। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता का निर्णय डॉ. बलराम सिंह, डॉ. दिलप्रीत कौर एवं डॉ. अर्पिता मौर्या ने किया।
भाषण प्रतियोगिता में अंजलि ने प्रथम, मरियम सिराज ने द्वितीय तथा अदिति दुबे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार चित्रकला प्रतियोगिता में आंचल प्रथम, रितू जोशी द्वितीय तथा मुस्कान वर्मा तृतीय स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. अभिषेक सेंगर ने किया। इस अवसर पर डॉ. सुरेन्द्र प्रताप, डॉ. सुधांशु कुमार पाण्डेय, डॉ. शैलजा शर्मा, डॉ. सुधीर कुमार शर्मा, डॉ. प्रवीन कुमार वर्मा सहित महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -